फोटो गैलरी

Hindi Newsdont let periods shut girls out of schools says varun dhawan

लड़कियों के पीरियड्स पर वरुण ने कहा कुछ ऐसा, आप भी करेंगे Salute

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Mar 2017 03:38 PM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वो ट्विटर पर काफी प्रमोशन भी करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फिल्म से हटकर कुछ अलग ट्वीट किया है, जिसे देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, वरुण ने स्कूल गर्ल्स को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि पीरियड्स की वजह से किसी भी लड़की को स्कूल जाने से नहीं रोकना चाहिए।

सिर्फ इतना ही नहीं वरुण ने एक फोटो शेयर करते हुए ये भी बताया कि भारत में हर 5 में से एक लड़की को पीरियड्स की वजह से स्कूल जाने से रोका जाता है। उन्होंने लिखा, लड़कियों को फिर से स्कूल भेजने में मदद करें। मैंने तो अपना काम कर दिया अब आपकी बारी है।

VIDEO:अनुपम खेर की प्री-बर्थडे पार्टी पर अक्षय ने किया ऐसा मजाक कि...

वरुण की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो 10 मार्च को वरुण की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोग काफी पसंद कर रहे है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें वरुण का Tweet

लड़कियों के पीरियड्स पर वरुण ने कहा कुछ ऐसा, आप भी करेंगे Salute1 / 1

लड़कियों के पीरियड्स पर वरुण ने कहा कुछ ऐसा, आप भी करेंगे Salute