फोटो गैलरी

Hindi Newsdivyanka tripathi sent a message to ex boyfriend sharad malhotra read his reply

दिव्यांका ने एक्स BF शरद को किया मैसेज, पढ़ें उनका रिप्लाई

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया से शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस दफा दिव्यांका के चर्चा में रहने की वजह शादी या उससे जुड़ा कोई फंक्शन नहीं है बल्कि एक्स-बॉयफ्रेंड शरद...

दिव्यांका ने एक्स BF शरद को किया मैसेज, पढ़ें उनका रिप्लाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 Aug 2016 09:29 AM
ऐप पर पढ़ें

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया से शादी के बाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस दफा दिव्यांका के चर्चा में रहने की वजह शादी या उससे जुड़ा कोई फंक्शन नहीं है बल्कि एक्स-बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा हैं। बता दें कि दिव्यांका करीब 8 साल तक शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशन में थीं।

दिव्यांका ने अब शादी के बाद अपने एक्स-बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को मैसेज किया। दरअसल शरद के फैन्स ने दिव्यांका के सोशल मीडिया आकउंट पर कुछ कमेंट्स किए थे। इन कमेंट्स में दिव्यांका और शरद के रिलेशनशिप को लेकर बातें की गई थी। जिसके बाद दिव्यांका ने शरद को मैसेज करके अपने फैन्स को रोकने के लिए कहा। दिव्यांका ने शरद को मैसेज किया कि वह पब्लिक नोट पर अपने फैन्स से कहें कि वह इस तरह से उनको और उनकी फैमिली को परेशान न करें और उनकी इमेज को नुकसान न पहुंचाएं।

शरद मल्होत्रा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर लिखा- 'मुझे बहुत निराशा हुई जब मिसेज दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मुझे मैसेज करके कहा कि मेरे कुछ फैन्स अश्लील भाषा का प्रयोग करके उनकी और उनके परिवार की इमेज खराब कर रहे हैं। एक और ओलंपिक में हमारे देश की लड़कियां गर्व और खुशी की प्रतीक बन रही हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं तो महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं।'

आगे उन्होंने लिखा- 'जैसे कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने मुझे पब्लिक नोट देने के लिए कहा- तो मैं आपसे विनती करता हूं कि सभी महिलाओं की इज्जत करिए और प्राइवेसी का ख्याल रखिए। हम दोनों आगे बढ़ चुके हैं। मैं उन्हें एक अच्छी मैरिड लाइफ की शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे सच्चे फैन्स किसी महिला की इमेज को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।' दिव्यांका ने हाल ही में टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें