फोटो गैलरी

Hindi Newsdivyanka tripath got married to vivek dahiya in bhopal

शादी के बंधन में बंधे दिव्‍यांका-विवेक, भोपाल में की शादी

स्टार प्लस के मशहू शो 'ये हैं मोहब्बते' की दिव्यांका त्रिपाठी 8 जुलाई यानि शुक्रवार को अपने को-स्टार विवेक दाहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। हल्दी सेरेमनी के बाद दिव्यांका के संगीत और...

शादी के बंधन में बंधे दिव्‍यांका-विवेक, भोपाल में की शादी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Jul 2016 10:11 AM
ऐप पर पढ़ें

स्टार प्लस के मशहू शो 'ये हैं मोहब्बते' की दिव्यांका त्रिपाठी 8 जुलाई यानि शुक्रवार को अपने को-स्टार विवेक दाहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। हल्दी सेरेमनी के बाद दिव्यांका के संगीत और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं। दिव्यांका की महेंदी बुधवार रात हुई थी।

मेहंदी सेरेमनी में दिव्यांका ने बेबी पंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। तस्वीरों में दिव्यांका अपनी महेंदी दिखाती नजर आ रही थीं। दिव्यांका के एक हाथ में विवेक तो दूसरे हाथ में उनका चेहरा बना हुआ है। मेहंदी सेरेमनी के बाद गुरुवार को विवेक और दिव्यांका की संगीत सेरेमनी की गई। इस मौके पर दिव्यांका ब्लू और गोल्डन कलर के ट्रेडिशनल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विवेक ब्लू सिल्क कुर्ता और रेड जैकेट में काफी हैंडसम नजर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें