फोटो गैलरी

Hindi NewsFINALLY! रणवीर से ब्रेकअप की खबरों पर बोलीं दीपिका पादुकोण

FINALLY! रणवीर से ब्रेकअप की खबरों पर बोलीं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबरें लगातार आ रही हैं। पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने ये कबूलने से साफ इनकार कर दिया था कि वो दीपिका से साथ रिलेशनशिप में हैं।...

FINALLY! रणवीर से ब्रेकअप की खबरों पर बोलीं दीपिका पादुकोण
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Oct 2016 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबरें लगातार आ रही हैं। पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने ये कबूलने से साफ इनकार कर दिया था कि वो दीपिका से साथ रिलेशनशिप में हैं। अब ब्रेकअप की खबरों पर दीपिका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

PHOTOS: रणवीर-दीपिका की ये क्यूट तस्वीरें देखीं आपने

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दीपिका ने कहा कि 'मैं ऐसा कुछ करने नहीं जा रही हूं, क्योंकि करने के लिए है ही नहीं। मैं इन खबरों से वाकिफ हूं और जानती हूं कि इसके बारे में क्या और कितना कहना है। देखिए, आप वही कर सकते हैं जो आपके कंट्रोल में होता है। जब आप इस इंडस्ट्री में होते हैं, तो कुछ चीजें आपको मिलती हैं। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में होने के कुछ फायदे और नुकसान हैं। ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें भी ऐसी हैं, जिनका आपको इंडस्ट्री में रहते हुए सामना करना पड़ता है। हम एक्टर्स को करियर के दौरान बुलंदियां और प्यार बेहद मिलता है, जिनके सामने ऐसी नेगेटिव बातें मायने नहीं रखती हैं।'

VIDEO: जब रणवीर-दीपिका ने एक दूसरे को दीं FLYING KISSES

बता दें कि रणवीर-दीपिका लगभग पिछले तीन साल से साथ हैं लेकिन दोनों ने कभी भी रिलेशनशिप में होने की बात नहीं कबूली है। रणवीर-दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 'पद्मावती' में शाहिद कपूर भी खास रोल में नजर आएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें