इंडस्ट्री में सबसे पहले प्रियंका बनीं थी दोस्त: दीपिका
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा उनकी दोस्त बनी थी । दीपिका ने प्रियंका के साथ फिल्म...
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा उनकी दोस्त बनी थी ।
दीपिका ने प्रियंका के साथ फिल्म 'गोलियो की रासलीला रामलीला' में काम किया था। अब दीपिका ने प्रियंका के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया है। शूटिंग के दौरान खबरें आ रही थी कि दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती।
दीपिका ने कहा कि प्रियंका इंडस्ट्री में उनकी सबसे पहली दोस्त हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी दोस्ती सबसे पहले प्रियंका से ही हुई थी। दीपिका ने कहा, 'जब मैं यहां आई थी तो सबसे पहले मेरी मुलाकात प्रियंका से ही हुई थी। वो एक बड़ी स्टार थी और मैं इंडस्ट्री में नई आई थी। वो ही मेरी सबसे पहली दोस्त बनीं थी।'
photo1
'गोलियो की रासलीला रामलीला' में दीपिका-प्रियंका
फिल्म के एक गाने 'पिंगा' के बारे में दीपिका ने कहा 'पिंगा' करने के दौरान हम इतने कंफर्टेबल थे कि इससे कुछ लोगों को परेशानी होने लगी क्योंकि जो लोगों ने सोचा था, ये उससे अलग हो रहा था।
लोगों को लगा था कि इस बात को लेकर बहुत टेंशन होगी कि वो क्या पहन रही हैं और मैं क्या पहन रही हूं। लेकिन सब कुछ उससे बिलकुल उलट हुआ। निर्देशक संजय लीला भंसाली मजाक में कहा करते थे, कि तुम दोनों लड़ क्यों नहीं सकती।
दीपिका ने कहा शूटिंग में बहुत मजा आया। शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे की मदद करते थे। यदि कोई स्टेप मुझे मुश्किल लगता था, तो वो मुझे हौसला देती और अगर उन्हें कुछ मुश्किल लगता, तो मैं उन्हें हौसला देती थी।
photo2
'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका-प्रियंका
कई बार ऐसा होता था कि हम दोनों हार मान जाते थे और कई बार हम दोनों ही एक जैसी एनर्जी में होते थे। बहुत मजा आया और मैं प्रियंका से बेहतर को-स्टार की उम्मीद नहीं कर सकती।
उल्लेखनीय है कि 'बाजीराव मस्तानी' 18वीं शताब्दी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव पर आधारित है। रणवीर सिंह ने बाजीराव का किरदार निभाया है। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।