फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

क्रिकेटर युवराज सिंह 30 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से होने जा रही है। दोनों ने पिछले साल 11 नवंबर को बाली में सगाई की थी। आइए जानते हैं हेजल कीच और उनकी

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Nov 2016 08:19 PM

क्रिकेटर युवराज सिंह 30 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से होने जा रही है। दोनों ने पिछले साल 11 नवंबर को बाली में सगाई की थी। आइए जानते हैं हेजल कीच और उनकी फिल्मों के बारे में...

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 1 / 7

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

इस फिल्म बनी थीं सलमान की वाइफ 

हेजल के कई म्यूजिक वीडियो आ चुके हैं। जिसमें कहीं पे निगाहें उनका पहला म्यूजिक वीडियो था। इसके अलावा वह आईटीसी विवेल और स्प्राइट जैसे कई टीवी एड में भी काम कर चुकी हैं। फिल्मों में हेजल को पहला ब्रेक वर्ष 2007 में तमिल फिल्म बिल्ला में मिला था। इस फिल्म में उनका आइटम सॉन्ग बहुत हिट हुआ था। 
उसके बाद हेजल ने 2011 में हिंदी फिल्म 'बॉडीगार्ड' में करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड और सलमान खान की वाइफ का रोल में नजर आईं। 

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 2 / 7

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस 

क्रिकेटर युवराज सिंह जिनसे शादी करने जा रहे हैं वह ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस हेजल कीच हैं। हेजल कीच सबसे पहले 18 साल की उम्र में भारत घुमने आईं थीं। इस दौरान मुंबई में उन्हें एक्टिंग के ऑफर्स मिलने लगे। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। 

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 3 / 7

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

डांसिंग के साथ गाने का भी शौक 

हेजल किच सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करती उन्हें डांसिंग और गाने का भी शौक है। स्कूल के दिनों में उन्होंने स्टेज परफार्मेंस किए तो वहीं इंडियन डांस अकादमी में डांस भी सीखा। यही कारण है कि हेजल को कई तरह के डांस आते हैं। हेजल ने पॉपुलर ब्रिटिश शो 'मिस मार्पल' में भी डांस किया था। इसके अलावा बीबीसी के डाक्यूमेंट्री शो 'कॉल द शॉट्स' में भी आ चुकी हैं। 

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 4 / 7

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

हैरी पॉटर में भी की है एक्टिंग

 बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि हेजल हैरी पॉटर की कई सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। हैरी पॉटर की 3 फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान' में हेजल हैरी की दोस्त के रूप में नजर आईं। 

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 5 / 7

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

यह आइटम सॉन्ग हुआ था पापुलर

हेजल ने बॉलीवुड फिल्म 'मैक्सिमम' में 'आ अन्ते अमलापुरम' नाम से एक हॉट आइटम सॉन्ग किया था जो काफी पापुलर हुआ था। इसके अलावा हेजल ने तेलुगु फिल्म 'कृष्णम वन्दे जगद्गुरुम' (2012), पंजाबी फिल्म 'हीर एंड हीरो' (2014) और हिंदी फिल्म 'बांके की क्रेजी बरात' (2015) में भी काम किया। 

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 6 / 7

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 

बिग बॉस में भी आ चुकी हैं हेजल 

इसके अलावा हेजल टेलीविजन की दुनिया में भी काम कर चुकी है। हेजल कीच रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' (2013), 'झलक दिखला जा' (सीजन 6 - साल 2013) और 'कॉमेडी सर्कस' (2013) में भी आ चुकी हैं। हेजल को घूमने का बहुत शौक है और वॉटर स्पोर्ट्स में उन्हें सर्फिंग बहुत पसंद है। 

युवराज कर रहे हैं क्रिकेटिया अंदाज में विवाह, देखें शादी का कार्ड

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ 7 / 7

युवराज की मंगेतर, इस फिल्म में बनी थीं सलमान की वाइफ