फोटो गैलरी

Hindi News chetan bhagat to face controversy for his next movie half girlfriend

'हाफ गर्लफ्रेंड' पर मचा बवाल, चेतन भगत पर करोड़ों का मानहानि मुकदमा

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतन भगत की नॉवेल पर बक्सर जिले के डुमरांव महाराज परिवार...

'हाफ गर्लफ्रेंड' पर मचा बवाल, चेतन भगत पर करोड़ों का मानहानि मुकदमा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतन भगत की नॉवेल पर बक्सर जिले के डुमरांव महाराज परिवार ने 3 करोड़ रुपए की मानहानि का केस दर्ज किया है। ये केस दिल्ली जिला कोर्ट में चल रहा है, जिसकी सुनवाई मई में होने वाली है। 

एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए डुमरांव राज के परिवार के युवराज चंद्र विजय सिंह के बेटे शिवांग ने बातचीत के दौरान चेतन भगत पर राजपरिवार की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है। शिवांग ने कहा, चेतन के नॉवेल में हमारे परिवार के बारे में गलत बातें लिखी हैं। चेतन ने हमारे परिवार को शराबी बताया है। ये सब गलत है। उसमें ये भी लिखा गया है कि हम लोगों को अंग्रेजी पढ़ने और बोलने नहीं आती। इसमें हमारे परिवार को राजपूत के बदले ब्राह्मण भी बताया गया है।

WATCH: मीडिया के सामने अक्षय के बेटे का ऐसा कॉन्फिडेंस, दोस्तों ने...

शिवांग ने आगे ये भी कहा कि अगर इस फिल्म में कहीं भी विवादित बातों का जिक्र भी हुआ तो हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे साथ ही केस भी करेंगे।

OMG: Ex हसबैंड के बाद अब करिश्मा कपूर के घर भी बजेगी शहनाई!

करोड़ रुपए के मानहानि का केस

बता दें कि युवराज चंद्र विजय सिंह ने चेतन भगत पर दिल्ली में 3 करोड़ रूपए के मानहानि का केस दर्ज किया है। विजय सिंह ने कहा कि उनके परिवार के बारे में इस किताब में लिखी गई शर्मनाक बातें सभी गलत हैं। इससे उनके परिवार की जो बदनामी हुई है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें