फोटो गैलरी

Hindi NewsBday Special 39 के हुए विवेक ओबेरॉय

Bday Special: 39 के हुए विवेक ओबेरॉय

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता विवेक ओबेरॉय आज 39 वर्ष के हो गए। 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक ओबेरॉय को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र...

Bday Special: 39 के हुए विवेक ओबेरॉय
एजेंसीThu, 03 Sep 2015 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता विवेक ओबेरॉय आज 39 वर्ष के हो गए। 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक ओबेरॉय को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र अभिनेता है।

विवेक  ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की। इस फिल्म में विवेक ने नेगेटिव किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के पुरस्कार से सम्मानित किये गए।
       
वर्ष 2002 में ही प्रदर्शित फिल्म 'साथिया' विवेक के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के अपोजिट रानी मुखर्जी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किये गए।
       
वर्ष 2004 विवेक के करियर के लिए अच्छा वर्ष साबित हुआ।  इस वर्ष विवेक  की सुपरहिट फिल्म मस्ती प्रदर्शित हुई। एडल्ट कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में विवेक ने अपने कॉमिक अभिनय से दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया वहीं इसी वर्ष मणिरत्नम की फिल्म युवा में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें