फोटो गैलरी

Hindi Newsbollywood actresses yoga teacher deepika mehta doctor

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग

हौसला और हिम्मत हो, तो कुछ भी किया जा सकता है। बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों को योग सिखाने वाली दीपिका मेहता एक समय अपने पांव पर खड़ी होने में भी लाचार थीं। डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि वह कभी च

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Oct 2016 07:00 PM

हौसला और हिम्मत हो, तो कुछ भी किया जा सकता है। बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों को योग सिखाने वाली दीपिका मेहता एक समय अपने पांव पर खड़ी होने में भी लाचार थीं। डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि वह कभी चल नहीं पाएंगी। मगर दीपिका के जज्बे के आगे मुश्किलों को घुटने टेकने पड़े। आज वह ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा समेत कई अभिनेत्रियों को अष्टांग योग सिखा चुकी हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में वह एक सेलिब्रिटी योग ट्रेनर के रूप में प्रसिद्ध हैं।

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग1 / 4

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग

दो साल तक बिस्तर पर रहीं

1997 में दीपिका ‘रॉक क्लाइंबिंग’ (पहाड़ पर चढ़ना) करते वक्त 40 फुट की ऊंचाई से गिर गई थीं। डॉक्टरों ने कहा कि वह अब कभी चल नहीं पाएंगी। दो साल तक दीपिका बिस्तर पर रहीं। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। बिस्तर पर ही उन्होंने योग से जुड़ी कई किताबें पढ़ीं और उन्होंने योग करने का मन बना लिया।

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग2 / 4

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग

योग की ट्रेनिंग ली

अपने पैरों पर खड़े होने के बाद दीपिका ने योग सिखाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने केरल के शिवनंदन योग केंद्र में ट्रेनिंग ली। यहां अपने गुरु पट्टाभि जोइस से मुलाकात के बाद उन्होंने बहुत से विश्व प्रसिद्ध योग गुरुओं से शिक्षा ली। वर्तमान में वह अष्टांग योग की एडवांस ट्रेनिंग ले ली रही हैं।

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग3 / 4

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग

टीवी शो से पहचान मिली

दीपिका मेहता को एक टीवी शो ‘योग सिटी’ से पहचान मिली। 2014 में वह फिटनेस मैगजीन ‘वॉग’ के कवर पेज पर दिखीं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। टीवी शो ‘द बिगेस्ट लूजर’ में भी उन्होंने मुख्य ट्रेनर की भूमिका निभाई।

कई हस्तियों को सिखाया योग
ऐश्वर्या राय, बिपाशा बसु, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, प्रिटी जिंटा, विद्या बालन, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, विधु विनोद चोपड़ा, नेहा धूपिया, निर्मत कौर।

 

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग4 / 4

कभी चलने में लाचार थीं, आज ‘बॉलीवुड’ को सिखा रहीं योग