फोटो गैलरी

Hindi Newsसैफ के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका

सैफ के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।       बॉलीवुड की जानीमानी निर्देशक रीमा कागती ने अपनी आने...

सैफ के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका
एजेंसीSat, 28 Mar 2015 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर छोटे नवाब सैफ अली खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं।
     
बॉलीवुड की जानीमानी निर्देशक रीमा कागती ने अपनी आने वाली फिल्म 'मिस्टर चालू' के लिये पहले सैफ अली खान और कंगना रनौत को लेने का प्रयास किया था लेकिन बात नहीं बन सकी। चर्चा है कि कंगना की जगह प्रियंका चोपड़ा ने ले ली है। कंगना पाकिस्तानी हीरो फवाद खान के साथ फिल्म में रोमांस करती नजर आएंगी।
           
उल्लेखनीय है कि 'मिस्टर चालू' का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी कर रहे हैं जिनके साथ प्रियंका के बेहतरीन संबंध है। प्रियंका उनके लिए 'डॉन' और 'डॉन 2' कर चुकी हैं। प्रियंका इस समय फिल्म 'दिल धड़कने दो' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अभिनय को देख फरहान और रितेश ने प्रियंका को लेने का मन बनाया और प्रियंका मान गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें