फोटो गैलरी

Hindi Newsbmc election 2017 bollywood celebrities cast vote

IN PICS: BMC चुनाव में वोट डालने पहुंचे रणवीर, अनुष्का समेत ये STARS

महाराष्ट्र में बहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और नौ अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान आज सुबह शुरू हुआ। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, रेखा और गुलजार जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों ने भी वोटिंग की। ज्या

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Feb 2017 12:41 PM

महाराष्ट्र में बहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और नौ अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान आज सुबह शुरू हुआ। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, रेखा और गुलजार जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों ने भी वोटिंग की। ज्यादातर स्टार्स ने वोट देने के बाद सेल्फी शेयर की है।  

चुनाव में किसका है बोलबाला

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अलग होकर चुनाव लड़ रहीं बीजेपी और शिवसेना के बीच माना जा रहा है। दूसरे चरण के चुनाव में 3.77 करोड़ मतदाता 10 नगर निगमों, 11 जिला परिषदों और 118 पंचायत समितियों की 3210 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे 17,331 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस चुनाव के लिए अपनी-अपनी पार्टियों का नेतृत्व करते हुये जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। विपक्षी कांग्रेस और राकांपा ने भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। राज्य में 43,160 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ।

 

Cast your vote..I cast mine!! #BMCElections2017

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on

दूसरे चरण में मतदान रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, पुणे, सोलापुर, नासिक, अमरावती और गढ़चिरौली में हो रहा है। इन जिलों की 118 पंचायत समितियों में चुनाव हो रहा है। जिन 10 नगर निगमों में चुनाव हो रहे हैं उनमें मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, नासिक, पुणे, पिंपरी—चिंचवाड़, सोलापुर, अकोला, अमरावती और नागपुर शामिल हैं।

आगे की स्लाइड में चुनाव की अपडेट और स्टार्स की तस्वीरें...

IN PICS: BMC चुनाव में वोट डालने पहुंचे रणवीर, अनुष्का समेत ये STARS1 / 1

IN PICS: BMC चुनाव में वोट डालने पहुंचे रणवीर, अनुष्का समेत ये STARS