फोटो गैलरी

Hindi Newsbipasha and karan singh grover to tie the knot today

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज बंधेंगे शादी के बंधन में

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग आज शादी रचाएंगी अभिनेत्री बिपाशा बसु। शादी मुंबई में बंगाली रीति-रिवाज के साथ होगी। इससे पहले शुक्रवार को बिपाशा के घर मेहंदी समारोह हुआ। बिपाशा ने मेहंदी में हल्के...

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज बंधेंगे शादी के बंधन में
एजेंसीMon, 02 May 2016 09:47 AM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग आज शादी रचाएंगी अभिनेत्री बिपाशा बसु। शादी मुंबई में बंगाली रीति-रिवाज के साथ होगी।

इससे पहले शुक्रवार को बिपाशा के घर मेहंदी समारोह हुआ। बिपाशा ने मेहंदी में हल्के गुलाबी रंग का लहंगा और फूलों के पैटर्न वाली जूलरी पहनी थी। बिपाशा के घर पर पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज के साथ रस्म अदा की गईं।  

 

Mehendi and Sangeet done

A photo posted by bipashabasu (@bipashabasu) on

इस निजी समारोह में केवल नजदीकी दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। इनमें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी, डिजायनर रॉकी एस और परिजन शामिल थे।

बिपाशा ने जयपुर ज्वेल्स ब्रैंड के आभूषणों को पहना था। इस समारोह के लिए आभूषणों को फूलों के पैटर्न में डिजायन किया गया था। एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।

उन्होंने एक पारंपरिक सतलादा पहना जो सात परतों वाला नेकलेस है, जिसे असली बसरा मोतियों से बनाया गया है। साथ ही इसे रूबी और पन्ना से अलंकृत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें