फोटो गैलरी

Hindi Newsarjun rampal says amitabh bachchan is like god

जानिए, बिग बी को भगवान क्यों मानते हैं अर्जुन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'आंखे 2' में नजर आने वाले हैं। अमिताभ के साथ काम करने पर अर्जुन का कहना है कि वह अमिताभ को भगवान मानते हैं। अर्जुन ने कहा,...

जानिए, बिग बी को भगवान क्यों मानते हैं अर्जुन
एजेंसीTue, 13 Sep 2016 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'आंखे 2' में नजर आने वाले हैं। अमिताभ के साथ काम करने पर अर्जुन का कहना है कि वह अमिताभ को भगवान मानते हैं।

अर्जुन ने कहा, 'अमिताभ बच्चन तो भगवान हैं। वो बहुत ही प्रेरणा देने वाले इंसान हैं। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि उनके साथ दोबारा काम करने जा रहा हूं। अनिल कपूर के साथ कभी काम नहीं किया है। ये पहली बार है, जब हम दोनों साथ काम करेंगे। अनिल कपूर की एनर्जी कमाल की है। अरशद को मैं कई साल से जानता हूं, वो उम्दा एक्टर हैं।'

बता दें कि अर्जुन ने अमिताभ बच्चन के साथ साल 2002 में आई फिल्म 'आंखे' में काम किया था और अब 'आंखे' का सीक्वल 'आंखे 2' बनाया जा रहा है जिसमें अर्जुन फिर से अमिताभ के साथ काम करने जा रहे हैं। 

अर्जुन का कहना है, 'मुझे पता था कि फिल्म का सीक्वल जरूर बनेगा क्योंकि उसी हिसाब से पहले पार्ट का अंत हुआ था। इन 14 सालों में हम लोग भी काफी आगे बढ़े हैं। टेक्नॉलोजी में भी कई बदलाव आए हैं। फिल्म की कहानी अच्छी है और मैं खुश हूं।

फिल्म में सबके किरदार के बारे में अर्जुन ने बताया कि फिल्म में उनका और अमिताभ का वही किरदार है जो पहले था। अर्जुन ब्लाइंड के रोल में ही नजर आएंगे।  फिल्म में पुराने एक्टर के साथ कुछ नए एक्टर भी नजर आएंगे। 

बता दें कि अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में अमिताभ, अर्जुन के साथ अनिल और अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें