फोटो गैलरी

Hindi Newsanushka sharma birthday special

B'DAY SPECIAL: 8 साल के करियर में खान त्रिमूर्ती के साथ किया काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई 2016 को 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने 2008 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें वह शाहरुख खान के साथ...

B'DAY SPECIAL: 8 साल के करियर में खान त्रिमूर्ती के साथ किया काम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 May 2016 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई 2016 को 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने 2008 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का ने मुंबई आकर मॉडलिंग शुरु की थी। 2007 में उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला। इस समय उन्होंने लक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग की थी।

2010 में अनुष्का की 'बदमाश कंपनी' और 'बैंड बाजा बारात' आई थी। 2011 'पटियाला हाउस' और 'लेडीज vs रिकी बहल' आई। इसके बाद 2012 में वह दोबारा किंग खान के साथ 'जब तक है जान' में नजर आईं। 2013 'मटरू की बिजली का मंडोला', 2014 में आई 'पीके' में उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया। 2015 'एन एच 10' और 'बॉम्बे वेलवेट' में नजर आईं।  2015 'दिल धड़कने दो'आई।

2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बरात' के को-स्टार रणवीर सिंह से अनुष्का का नाम जुड़ा, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए।

अनुष्का इन दिनों भारतीय टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली को डेट कर रही हैं। कुछ दिन पहले दोनों के अलगाव की खबरें भी आई थीं लेकिन इन खबरों के बाद दोनों को फिर साथ देखा गया।

2015 में आई फिल्म 'एन एच 10' की वह निर्माता भी थीं। बतौर निर्माता यह अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म थी। फिल्हाल अनुष्का बतौर निर्माता अपनी दूसरी फिल्म 'फिल्लौरी' बना रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म सुल्तान में वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें