फोटो गैलरी

Hindi Newsअनुराग का खुलासा, अपनी फिल्मों में दिखाएंगे इन दो राज्यों की कहानी

अनुराग का खुलासा, अपनी फिल्मों में दिखाएंगे इन दो राज्यों की कहानी

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार अनुराग कश्यप ने मुंबई के बैकग्राउंड पर एक के बाद एक कई फिल्में बनाकर मुंबई का एक नया चेहरा दर्शकों के सामने रखा। अब उन्होंने अपनी फिल्मों में उत्तर प्रदेश और बिहार की...

अनुराग का खुलासा, अपनी फिल्मों में दिखाएंगे इन दो राज्यों की कहानी
एजेंसीTue, 20 Sep 2016 06:54 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार अनुराग कश्यप ने मुंबई के बैकग्राउंड पर एक के बाद एक कई फिल्में बनाकर मुंबई का एक नया चेहरा दर्शकों के सामने रखा। अब उन्होंने अपनी फिल्मों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कहानियां दिखाने का निर्णय लिया है।
        
अनुराग का मन अब मुंबई से भर गया है इसीलिए उन्होंने अब अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया है। अनुराग ने बताया कि वह आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार की कहानी पर फिल्में बनाने जा रहे हैं। अनुराग ने कहा, 'अब मैं अपनी जड़ों की ओर लौट रहा हूं।

अभी मैंने दो फिल्मों की कहानियां लिखी हैं और वो दोनों ही उत्तर प्रदेश की कहानियां हैं। इसके अलावा जो दो फिल्में मैं प्रोड्यूस कर रहा हूं, वे बिहार आधारित हैं।'

उनकी लिखी फिल्म ‘सत्या’ से लेकर उनके निर्देशन में बनी ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं अनुराग ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘रमन राघव 2.0’ जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें