फोटो गैलरी

Hindi Newsanurag kashyap wants to lose weight for his 22 year old girlfriend

22 साल की गर्लफ्रेंड के लिए फिट होंगे 43 साल के अनुराग

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप न्यूयॉर्क से छुट्टी मनाकर लौटे हैं और आते ही फिर वह चर्चा में हैं। खबर है कि अनुराग कश्यप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपना वजन कम करना चाहते हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अनुराग कश्यप...

22 साल की गर्लफ्रेंड के लिए फिट होंगे 43 साल के अनुराग
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Aug 2016 02:43 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप न्यूयॉर्क से छुट्टी मनाकर लौटे हैं और आते ही फिर वह चर्चा में हैं। खबर है कि अनुराग कश्यप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपना वजन कम करना चाहते हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अनुराग कश्यप छुट्टियों के दौरान न्यूयॉर्क की गलियों में अपनी 22 साल की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी को किस करते देखे गए।

43 साल के अनुराग अपना 20 किलो वजन कम करना चाहते हैं

सूत्रों के मुताबिक अमेरिका से लौटते ही अनुराग मुंबई के आराम नगर में फिजियो से मिले हैं। यह जिम सेंटर उनके फैंटम फिल्म ऑफिस से थोड़ी ही दूरी पर है। 43 साल के अनुराग अपना 20 किलो वजन कम करना चाहते हैं, ताकि वो फिट दिख सकें। लगता है अनुराग यह सब अपनी उम्र से 21 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी के लिए करना चाहते हैं। बता दें, अनुराग का कुछ समय पहले कल्कि कोचलिन से तलाक हो चुका है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा एक मीडिया स्टूडेंट हैं। 2014 में मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल, वे अनुराग की प्रोडक्शन कपंनी फैंटम फिल्म्स में काम कर रही हैं।

पिछले साल दिसंबर में इस बाते से आई थी अफेयर की खबर

पिछले साल दिसंबर में अनुराग और शुभ्रा के अफेयर की खबर मीडिया में आई थी। कथित तौर पर अनुराग और शुभ्रा को कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ-साथ देखा गया। डिजाइनर मसाबा की संगीत सेरेमनी में भी शुभ्रा मौजूद थीं और खुद अनुराग ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था 'Hottie at the wedding'. इस फोटो में उन्होंने शुभ्रा को टैग किया था। इन्हीं सब गतिविधियों के बीच मीडिया में चर्चा शुरू हुई कि शुभ्रा अनुराग को डेट कर रही हैं और उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें