फोटो गैलरी

Hindi Newsनातिन नव्या नवेली की संगीत प्रतिभा से चकित हैं बिग बी

नातिन नव्या नवेली की संगीत प्रतिभा से चकित हैं बिग बी

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली की छिपी प्रतिभा देखकर दंग रह गए। उन्होंने अपनी यह खुशी ट्वीटर पर शेयर की। बकौल, अमिताभ बच्चन (72) नव्या काफी अच्छा पियानो बजाती हैं। उसकी इस प्रतिभा...

नातिन नव्या नवेली की संगीत प्रतिभा से चकित हैं बिग बी
एजेंसीTue, 28 Jul 2015 09:47 AM
ऐप पर पढ़ें

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली की छिपी प्रतिभा देखकर दंग रह गए। उन्होंने अपनी यह खुशी ट्वीटर पर शेयर की।

बकौल, अमिताभ बच्चन (72) नव्या काफी अच्छा पियानो बजाती हैं। उसकी इस प्रतिभा के बारे में उन्हें पता नहीं था। उन्होंने पियानो बजाती नव्या नवेली के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।

बिग बी ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर लिखा, ‘‘देखिए, आज पूरा दिन क्या होता रहा। नातिन की उपलब्धियों, उसकी प्रतिभाओं का गवाह हूं।’’ नव्या ने अपनी छिपी हुई प्रतिभा से हम सबको हैरान कर दिया।

नव्या नवेली अमिताभ की बेटी श्वेता की बेटी है। श्वेता की शादी कारोबारी निखिल नंदा से हुई है। श्वेता और निखिल को एक बेटा अगस्त्य भी है। photo1 photo2 photo3

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें