फोटो गैलरी

Hindi Newsमौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी

मौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी

कल अचानक बॉलीवुड के शानदार अभिनेता ओम पुरी हमारे बीच से चले गए। ओम पुरी के जाने से पूरा फिल्मी जगत सदमे में है। हर कोई यही कह रहा ओम पुरी के रूप में बॉलीवुड ने एक महान कलाकार को खो दिया है। अ

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jan 2017 03:39 PM

कल अचानक बॉलीवुड के शानदार अभिनेता ओम पुरी हमारे बीच से चले गए। ओम पुरी के जाने से पूरा फिल्मी जगत सदमे में है। हर कोई यही कह रहा ओम पुरी के रूप में बॉलीवुड ने एक महान कलाकार को खो दिया है।

अमिताभ बच्चन के लिए तो ओम पुरी की मौत पर विश्वास करना बहुत मुश्किल था। ओम पुरी अपनी मौत से एक दिन पहले ही अमिताभ से मिलने गए थे। अमिताभ बच्चन ने ओम पुरी की मौत की खबर सुनते ही ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी खबर मिली है की ओम पुरी जी का अचानक निधन हो गया है। इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। अभी कल की ही तो बात है, वो मेरे सेट पर आये थे, जब मैं सरकार 3 की शूटिंग कर रहा था। उनकी आत्मा की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं। शोक भरी घड़ियां।'

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'ओम पुरी अभी तुरंत हमारे बीच से चले गए। एक विश्वसनीय दोस्त और एक असाधारण प्रतिभा। उन्होंने लिखा कैसे कोई उत्साह से भरा इंसान जा सकता है।' 

अमिताभ बच्चन ने ओम पुरी के साथ एक फिल्मफेयर अवॉर्ड की एक फोटो भी शेयर की है।

मौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी1 / 3

मौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी

शाम  6:45 बजे हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि शुक्रवार को ओम पुरी का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर फिल्मी जगत की कई हस्तियों शामिल हुईं।

शाम 6:45 बजे अंतिम अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं। 6 बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर उनके घर से श्मशान घाट ले जाया गया। ओम पुरी के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। ओम पुरी की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड हस्तियों के साथ ही भारी संख्या में उनके प्रशंसक भी मौजूद थे। अंतिम मौके पर उनकी पत्नी नंदिता, बेटा इशान और फिल्मकार अशोक पंडित उनके शरीर के साथ थे।

मौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी2 / 3

मौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी

अंतिम संस्कार में भी पहुंचे अमिताभ 

ओम पुरी को अंतिम विदाई देने के लिए शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, प्रकाश झा, सतीश कौशिक, रणवीर शौरी, अभिषेक चौबे, राहुल ढोलकिया, मनोज बाजपेयी, केतन मेहता, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज कपूर, रमेश सिप्पी, श्याम बेनेगल, सुधीर मिश्रा, पीयूष मिश्रा साथ ही कई कलाकार मौजूद थे।

अनिल कपूर, कबीर खान, सुप्रिया पाठक, जॉनी लीवर, आलोक नाथ, रत्ना पाठक शाह, विवान शाह, इला अरूण, कंवलजीत सिंह, फरहान अख्तर और सोनू सूद ने भी ओम पुरी को श्रद्धांजली दी।

 

ओम पुरी की अंतिम विदाई में अमिताभ, शबाना सहित कई फिल्मी हस्तियां हुईं शामिल

सलमान ने आदित्य कपूर से कहा, एक खान को तो ठग लिया अब...​

SEE PIC: दुनिया को अलविदा कह गए ओमपुरी, इस फिल्म में आ सकते हैं नजर!​

मौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी3 / 3

मौत से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन से मिलने गए थे ओम पुरी