फोटो गैलरी

Hindi Newsafter watching these 8 bollywood films you will fall in love with glasses girl

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE

पहले अकसर चश्में वाली लड़कियों का मजाक बनाया जाता था। उन्हें या तो पढ़ाकू या फिर बेवकूफ कहा जाता था। लेकिन अब समय बदल चुका है, चश्मा अब फैशन बन गया है। चश्में वाली लड़िकयां तो अब क्यूट कही जाने

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Dec 2016 03:59 PM

पहले अकसर चश्में वाली लड़कियों का मजाक बनाया जाता था। उन्हें या तो पढ़ाकू या फिर बेवकूफ कहा जाता था। लेकिन अब समय बदल चुका है, चश्मा अब फैशन बन गया है। चश्में वाली लड़िकयां तो अब क्यूट कही जाने लगी हैं। 

बॉलीवुड फिल्मों ने भी इस सोच को बदलने में अपनी भूमिका निभाई है, जिसने बताया कि चश्मे वाली लड़िकयां बेवकूफ नहीं होती। बल्कि उन फिल्मों ने चश्में वाली लड़कियों से प्यार करना सिखाया है।

आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों पर जिसे देखकर आपको भी हो जाएगा चश्मे वाली लड़की से प्यार

ये जवानी है दिवानी

'ये जवानी है दिवानी' फिल्म में दीपिका चश्में में बहुत ही प्यारी लगी हैं। मेडिकल की स्टूडेंट दीपिका का चश्मे वाला लुक कमाल का लगा है। इस फिल्म को देखकर आप समझ जाएंगे चश्मे वाली लड़कियां बोरिंग नहीं होती।

कल हो ना हो 

'कल हो ना हो' में प्रीति जिंटा को शुरुआत में देखने में लगेगा कि यह चश्मे वाली लड़की कितनी खडूस है, लेकिन जैसे-जैसे आप फिल्म देखते जाएंगे आपको उस चश्मिश लड़की से प्यार हो जाएगा। उनके इस चश्मे वाले लुक पर ही शाहरुख और सैफ दोनों मर मिटते हैं।

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE1 / 7

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE

3 इडियट्स

'3 इडियट्स' में करीना कपूर का चश्मा वाला लुक तो कमाल का था। इस चश्मे के साथ स्कूटर में बैठी करीना ने सबका दिल जीत लिया था। करीना अपने चश्मे वाले लुक से इस फिल्म में साबित करती हैं कि चश्मे वाली लड़कियां दिमाग की तेज होती हैं।

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE2 / 7

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE

अजब प्रेम की गजब कहानी

'अजब प्रेम की गजब कहानी' यह फिल्म ही बहुत प्यारी है। इस फिल्म में चश्मे में कैटरीना का लुक बहुत ही क्यूट लगा है। इस फिल्म को देखने के बाद तो आपको पक्का चश्मे वाली लड़कियां प्यारी लगने लगेंगी। 

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE3 / 7

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE

खूबसूरत

सोनम कपूर अकसर चश्में में नजर आती हैं। सोनम अपने चश्में वाले लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। 'खूबसूरत' मूवी में भी सोनम कपूर चश्मे वाले लुक में क्यूट लगी हैं। इनके चुलबुले अंदाज और लोगों के दिल जीतने की कला देखकर आप समझ जाएंगे कि चश्मे वाली लड़कियां दिल की बहुत प्यारी होती हैं।

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE4 / 7

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE

हंसी तो फंसी

'हंसी तो फंसी' के शुरुआती सीन में परिणीती चोपड़ा का चश्मे वाला लुक दिखाया गया है। छोटे बाल के साथ चश्मा लगाई परिणीती बहुत ही प्यारी लगी है। इस चश्मे के साथ उनका इंटेलिजेंट लुक भी दिख रहा था, जो यह साबित करता है कि चश्मे वाली लड़कियां बेवकूफ नहीं होती हैं।

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE5 / 7

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE

दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे

'दिल वाले दुल्हनिया' में सिमरन का बड़े फ्रेम वाला चश्मा तो आपको याद ही होगा। ट्रेन के डब्बे में जब राज और सिमरन की पहली मुलाकात होती है उस समय सिमरन चश्मा ही पहनी रहती है। सिमरन का वो लुक फिल्म में उनके बाकि सभी लुक्स से प्यारा लगा था।

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE6 / 7

बॉलीवुड की 8 फिल्में जिन्हें देखकर चश्मिश लड़कियां लगेंगी आपको CUTE

खूबसूरत (ओल्ड)

'ऐ शिवानी तू लगती है नानी, जवानी है तेरी पुरानी' यह गाना तो याद ही होगा आपको। इस फिल्म में उर्मिला ने बड़े फ्रेम वाला चश्मा पहना था। फिल्म के इस गाने में भले ही संजय दत्त उनके इस लुक के कारण उन्हें नानी बुला रहें, मगर संजय फिल्म में इसी लुक पर मर भी मिटते हैं। 

PICS & VIDEOS: FOODIE मनीष ने 51th बर्थडे पर काटा 50 किलो का CAKE

‘बेफिक्रे’ में KISSING SCENES के अलावा और भी चीजें हैं: रणवीर ​