फोटो गैलरी

Hindi Newsafter arjun kapoor this popular tv actor wears high heels

अर्जुन के बाद 'हाई हिल्स' पहनकर थिरका ये एक्टर

रोमांटिक फिल्म 'की एंड का' के गाने 'हाई हिल्स' में हिल्स पहने नजर आ चुके एक्टर अर्जुन कपूर की तरह एक्टर रित्विक धन्जनी ने डांस रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की...

अर्जुन के बाद 'हाई हिल्स' पहनकर थिरका ये एक्टर
एजेंसीSat, 25 Jun 2016 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

रोमांटिक फिल्म 'की एंड का' के गाने 'हाई हिल्स' में हिल्स पहने नजर आ चुके एक्टर अर्जुन कपूर की तरह एक्टर रित्विक धन्जनी ने डांस रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस अब इंडिया की बारी' में हिल्स पहनी।

रित्विक के साथ सह-मेजबानी कर रहीं माधुरी दीक्षित और मौनी रॉय उन्हें लड़कियों की तरह हिल पहन कर डांस करने की चुनौती दी। रित्विक ने चुनौती स्वीकार करते हुए 'आज की रात सीन बनाले' नामक गीत पर तीन इंच की हिल के साथ डांस किया।

उन्होंने कहा, 'यह ऐसा क्षण था जब माधुरी मैम ने मुझे चुनौती दी थी। मैं ना कैसे कह सकता था। अगर हमारे प्रतियोगी तुषार शेट्टी ऐसा कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं कर सकता। हिल्स में डांस करना मजेदार है और व्यक्तिगत रूप से मुझे नृत्य पसंद है।' माधुरी के साथ बॉस्को मार्टिस और टेरेंस लेविस भी निर्णायक दल के सदस्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें