फोटो गैलरी

Hindi Newsबिग बी, सलमान और अक्षय दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टरों में शामिल

बिग बी, सलमान और अक्षय दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टरों में शामिल

बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार दुनिया के शीर्ष 10 कमाऊ अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं ताजा सूची जारी की है। इसमें...

बिग बी, सलमान और अक्षय दुनिया के सबसे कमाऊ एक्टरों में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Aug 2015 10:58 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार दुनिया के शीर्ष 10 कमाऊ अभिनेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं ताजा सूची जारी की है। इसमें भारत के पांच अभिनेताओं को जगह मिली है।

इस सूची में पहली बार अमेरिका से बाहर के अभिनेताओं को जगह दी गई है। इस कारण इसमें 12 नए अभिनेताओं ने जगह बनाई है। 34 अभिनेताओं की इस सूची में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारतीय अभिनेता हैं। अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की कमाई हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन डगलस जॉनसन (द रॉक) और जॉनी डेप से अधिक है।

सूची एक जून 2014 से एक जून 2015 के बीच की अभिनेताओं आमदनी के आधार पर तैयार की गई है। सूची में रॉबर्ट डाउनी जूनियर को पहला स्थान दिया गया है। इनकी सालाना आय आठ करोड़ अमेरिकी डॉलर रही है। दूसरे स्थान पर चीन के जैकी चैन हैं जिनकी कमाई पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर रही है।

सातवें नंबर पर बिग बी और सल्लू मियां
सूची में अमिताभ बच्च और सलमान खान को सातवें नंबर पर रखा गया है। यह दोनों अभिनेता 33.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2.13 अरब रुपये) है। वहीं सूची में अक्षय कुमार 32.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2.07 अरब रुपये) को नौंवा स्थान दिया गया है। अक्षय की कमाई संयुक्त रूप से जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट की कमाई के बराबर है।

शाहरुख-रणबीर भी शामिल
फोर्ब्स ने शाहरुख खान को भारत का लियोनार्डो डिकैप्रियो कहा है। फोर्ब्स ने उन्हें सूची में उन्हें 26 मिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई के साथ 18वें स्थान पर रखा है। रणबीर कपूर 15 मिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई के साथ 30वें स्थान पर हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें