फोटो गैलरी

Hindi Newsअब देखेंगे प्रियंका और दीपिका की जुगलबंदी

अब देखेंगे प्रियंका और दीपिका की जुगलबंदी

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ डांस जुगलबंदी करती नज़र आएंगी। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव...

अब देखेंगे प्रियंका और दीपिका की जुगलबंदी
एजेंसीTue, 21 Apr 2015 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ डांस जुगलबंदी करती नज़र आएंगी। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम कर रही है।

प्रियंका और दीपिका इस फिल्म के लिये इन दिनों डांस के रिहर्सल में व्यस्त है। यह दूसरी बार है, जब दर्शक भंसाली की फिल्म में बॉलीवुड की दो अदाकाराओं को एक साथ थिरकते देखेंगे।

इससे पहले भंसाली की फिल्म देवदास में दर्शकों ने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को एक साथ देखा था। इस फिल्म का -डोला रे गाना- सबकी जुबान पर छा गया था।
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल नेटवकिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि वे रिहर्सल के लिए निकले हैं। दीपिका जहां अपने डांस से कमाल करती हैं।

उल्लेखनीय है कि बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह बाजीराव के किरदार में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीराव की भूमिका में नजर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मराठी अवतार में नजर आएंगी। जहां प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में मराठी के पारंपरिक परिधान नेवारीसाड़ी और नथ पहनी हुई भी दिखेंगी। तो वहीं दीपिका पादुकोण इस फिल्म में तलवारबाजी करती नज़र आएंगी। यह फिल्म इस साल 25 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें