फोटो गैलरी

Hindi News is karisma kapoor to make her relationship official with sandeep

इजहार-ए-इश्क के मूड में करिश्मा, लगा सकती हैं अपने रिलेशनशिप पर मुहर

  बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने कभी अपने रिलेशन की खबरों पर हामी नहीं भरी है। लेक

लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Mar 2017 05:56 PM

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, हालांकि उन्होंने कभी अपने रिलेशन की खबरों पर हामी नहीं भरी है। लेकिन लगता है करिश्मा अब जल्द ही संदीप तोश्नीवाल के साथ अपनी रिलेशनशिप पर मुहर लगाएंगी। 

यही वजह है कि अब वह खुल्लम-खुल्ला उनके साथ घूमती नजर आ रही हैं। पहले वह करीना और सैफ के साथ दिखाई देती थीं लेकिन अब उनके साथ हर कहीं संदीप नजर आते हैं। 

हाल ही में करीना ने अपने घर पर रात को एक शानदार पार्टी की, जहां संदीप और करिश्मा ने साथ एंट्री की। दोनों ने एक साथ डांस भी किया। लोलो यूं तो कभी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करतीं लेकिन इस बार उन्होंने संदीप के साथ बेहिचक तस्वीरें भी खिंचवाईं। कुछ समय पहले रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में भी करिश्मा और संदीप के बीच नजदीकियों ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं।

इजहार-ए-इश्क के मूड में करिश्मा, लगा सकती हैं अपने रिलेशनशिप पर मुहर 1 / 2

इजहार-ए-इश्क के मूड में करिश्मा, लगा सकती हैं अपने रिलेशनशिप पर मुहर

बता दें कि संदीप की दो बेटियां हैं। एक बेटी 11 साल की है तो दूसरी 6 साल की। खबरें ये भी आ रही है कि संदीप तलाक लेने के बाद जल्द ही करिश्मा से शादी कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने घर भी देखना शुरू कर दिया है।

करिश्मा और संदीप के आगे बढ़ने में संदीप की पत्नी अर्शिता परेशानी बनी हुई हैं। वो संदीप को तलाक नहीं देना चाहतीं। अर्शिता की शिकायत है कि संदीप करिश्मा के लिए उन्हें धोखा दे रहे हैं। अर्शिता, संदीप को वो कभी नहीं देंगी जो वो चाहते हैं।

इजहार-ए-इश्क के मूड में करिश्मा, लगा सकती हैं अपने रिलेशनशिप पर मुहर 2 / 2

इजहार-ए-इश्क के मूड में करिश्मा, लगा सकती हैं अपने रिलेशनशिप पर मुहर