फोटो गैलरी

Hindi News is deepika padukone too busy for ranveer singh now

तो क्या सच में रणवीर के लिए दीपिका के पास नहीं है टाइम

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कप्लस माने जाते हैं। आजकल दोनों के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं। इससे पहले ये भी कहा जा रहा था कि रणवीर और दीपिका के रिश्ते में...

तो क्या सच में रणवीर के लिए दीपिका के पास नहीं है टाइम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Mar 2017 02:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कप्लस माने जाते हैं। आजकल दोनों के ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं। इससे पहले ये भी कहा जा रहा था कि रणवीर और दीपिका के रिश्ते में दरार आ गई है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे वक्त नहीं दे पा रहे। दीपिका अपनी हालिया रिलीज पहली हॉलीवुड फिल्म के चलते भी  काफी बिजी रहीं।

दीपिका ने एक इंटरव्यू में बिजी लाइफ के साथ रिलेशनशिप पर बात की है। उन्होंने कहा, रोमांस मेरे लिए काफी चीजों में से सबसे पिछली प्रायोरिटी है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो मेरे लिए मायने ही नहीं रखता। बेशक वो मेरे उन चीजों की लिस्ट में शामिल है, जो मुझे चाहिए और वो सब मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। 

दीपिका ने आगे कहा कि एक सुकून वाले रिश्ते में होने के लिए उन दो लोगों की जरूरत होती है, जो एक दूसरे और खुद के लिए जरूरत से ज्यादा महफूज महसूस करते हैं। मुझे लगता है कि वो सब एक दूसरे को प्रोफेशन को समझकर भी आता है। अगर कुछ लोग ट्रेवलिंग और वक्त की नजाकत जैसी चीजों को नहीं समझते तो... मुझे लगता है वो जरूरी है। आप वो नहीं चुन सकते लेकिन दोनों में से एक पॉजिटिव स्पेस में रह सकता है, अगर दोनों पार्टनर्स की एक दूसरे की मांग को लेकर समझ बनी हुई है।

9 साल की उम्र से काम कर रहे सुनील शेट्टी के पिता विरप्पा का निधन 

दीपिका रणवीर की आने वाली फिल्मों में 'पद्मावती' शामिल है। दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बार खुलकर बोलते हुए भी नजर आए हैं। 

बता दें कि रणवीर सिंह ने 'कॉफी विद करण' में दीपिका को लेकर खुलकर बात भी की थी। उन्होंने खुद को दुनिया का सबसे अच्छा बॉयफ्रेंड बताया था।

बर्थमार्क दिखाने HC पहुंचे धनुष, तमिल दंपति ने बताया अपना बेटा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें