फोटो गैलरी

Hindi News hrithik roshan kaabil costar yami gautam is his new fan

अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हुईं रितिक की कायल

बॉलीवुड एक्टर रितिक रौशन की 'मोहनजोदाड़ो' बॉक्स ऑफिस पर भले ही न चल पाई हो लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को इम्प्रेस करने में वो पीछे नहीं हैं। रितिक की इस फैन लिस्ट में जुड़ने वाली कोई और नहीं...

अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हुईं रितिक की कायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 Aug 2016 02:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर रितिक रौशन की 'मोहनजोदाड़ो' बॉक्स ऑफिस पर भले ही न चल पाई हो लेकिन इसके बावजूद महिलाओं को इम्प्रेस करने में वो पीछे नहीं हैं। रितिक की इस फैन लिस्ट में जुड़ने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी अगली फिल्म 'काबिल' की को-स्टार यामी गौतम हैं।

यामी का कहना है कि रितिक सबसे ज्यादा मेहनती, जोशीले और पर्फेक्शनिस्ट हैं। उनका कहना है कि रितिक न सिर्फ अपना काम सुधारते हैं बल्कि दूसरों के काम को भी सुधारने की कोशिश करते हैं। जिसकी वजह से सब अपना 100% देतें हैं।

'काबिल' दोनों एक्टर्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है क्योंकि रितिक की 'मोहनजोदाड़ो' और यामी की आखिरी फिल्म 'जूनियत' बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी।

'काबिल' में रितिक एक अंधे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड के मर्डर का बदला लेना चाहता है। फिल्म में रितिक और यामी के साथ रोनित रॉय भी नजर आएंगे।

संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। रितिक की ये फिल्म शाहरुख खान की 'रईस' के साथ रिलीज होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें