CONFIRMED! इस बार फिर OSCARS में शिरकत करेंगी प्रियंका, देखें PIC
प्रियंका चोपड़ा ने 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जाने को लेकर सस्पेंस क्लियर कर दिया है। उन्होंने इशारा दिया है कि वो इस शो का हिस्सा होंगी। प्रियंका ने सिंगर मिक जग्गर के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्
प्रियंका चोपड़ा ने 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जाने को लेकर सस्पेंस क्लियर कर दिया है। उन्होंने इशारा दिया है कि वो इस शो का हिस्सा होंगी। प्रियंका ने सिंगर मिक जग्गर के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'Oscars here we come.. mick jagger LA LA land...'
बता दें कि प्रियंका ने 2016 में भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में मेजबानी की थी। उन्होंने ऑस्कर समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुरीद द्वारा डिजाइन किया गया सफेद रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। प्रियंका ने ऑस्कर में सफेद गाउन के साथ अंगूठियां और कान में हीरे की बालियां पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
इसके बाद वो 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा तलाश की गई हस्तियों में शामिल हुईं। गूगल सर्च में प्रियंका 'ऑस्कर रेड कापेर्ट ड्रेस' लिस्ट में सातवें नंबर पर रही। ऑस्कर समारोह में हिस्सा लेने के दौरान रेड कापेर्ट पर चलने वाली जिन हस्तियों को गूगल पर ढूंढा उनमें प्रियंका सातवें नंबर पर रही थीं।
आगे की स्लाइड में देखें प्रियंका की फोटो-
CONFIRMED! इस बार फिर OSCARS में शिरकत करेंगी प्रियंका, देखें PIC