फोटो गैलरी

Hindi News badrinath ki dulhaniya new song aashiq surrender hua release watch song here

बद्रीनाथ की दुल्हनिया: जब आलिया के प्यार में वरुण ने किया खुद को सरेंडर

वरुण धवन और आलिया भट्ट जल्द अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इसी बीच फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 11:57 AM

वरुण धवन और आलिया भट्ट जल्द अपकमिंग फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इसी बीच फिल्म का नया गाना 'आशिक सरेंडर' रिलीज हो गया है।

फिल्म के इस नए गाने में आलिया-वरुण दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आलिया जहां देसी लुक में गजब लग रही हैं, वहीं वरुण भी पिंक जौकेट में काफी जबरदस्त लग रहे हैं।

लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और अमाल मलिक ने श्रेया घोषाल के साथ इसमें अपनी आवाज दी है। 

बता दें कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के सभी गानों को दर्शकों ने काफी सराहा है।

शशांक खैतान द्वारा निर्देशित फिल्म 10 मार्च को रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में भी आलिया और वरुण की जोड़ी का कमाल दिखा था। पहले 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को इस फिल्म का सीक्वल बताया जा रहा था, लेकिन यह फिल्म साल 2014 में आई फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का सीक्वल नहीं बल्कि फिल्म का दूसरा इंस्टॉलमेंट है। फिल्म को 'धर्मा प्रोडक्शन' के द्वारा प्रोड्यूज किया गया है।

पासपोर्ट पर 'कपूर' नहीं STEP FATHER का सरनेम लगाते हैं शाहिद

आगे की स्लाइड में सुनें आशिक सरेंडर हुआ

बद्रीनाथ की दुल्हनिया: जब आलिया के प्यार में वरुण ने किया खुद को सरेंडर1 / 1

बद्रीनाथ की दुल्हनिया: जब आलिया के प्यार में वरुण ने किया खुद को सरेंडर