PHOTO: बड़े पर्दे पर DDLJ का 'बेस्ट सीन' लेकर आ रही है ये जोड़ी
'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल का ट्रेन वाला सीन काफी फेमस हुआ था। आज भी उस सीन को लेकर लोगों के बीच दिवानगी देखी जाती है। अब एक बार फिर से परदे पर लोगों का यह पसंदीदा...
'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल का ट्रेन वाला सीन काफी फेमस हुआ था। आज भी उस सीन को लेकर लोगों के बीच दिवानगी देखी जाती है। अब एक बार फिर से परदे पर लोगों का यह पसंदीदा सीन आने वाला है। मगर इस बार शाहरुख और काजोल की जगह अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ट्रेन के इस सीन में दिखाई देंगे।
दरअसल, अर्जुन और श्रद्धा की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में इस सीन को वापस से फिल्माया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने अपने इंटाग्राम पर इस सीन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रद्धा ट्रेन के गेट पर खड़ी हैं और अर्जुन ट्रेन के पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है 'हमारा बहुत अपना डीडीएलजी का पल।'
इस दृश्य के खुलासे के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता तो बढ़ ही सकती है। अपने समय में इस ट्रेन वाले सीन ने लोगों के बीच धूम मचाई थी, अब देखना यह है कि अर्जुन और श्रद्धा इस सीन से लोगों के दिल में कितनी जगह बना पाते हैं।