रविवार, 19 मई, 2013 | 10:05 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
तलाक की अर्जी दाखिल करेंगे टॉम क्रूज
लॉस एंजिलिस, एजेंसी
First Published:02-07-12 03:27 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज केटी होम्स के साथ अपनी तलाक की अर्जी और अपनी छह साल की बेटी सूरी का संरक्षण हासिल करने के लिए कैलिफोर्निया में अर्जी दाखिल करेंगे। होम्स ने न्यूयार्क में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है और वह सूरी को पाने का कानूनी अधिकार स्वयं हासिल करना चाहती हैं।

रडार ऑनलाइन के अनुसार, क्रूज ने न्यूयार्क में जवाब दाखिल कर पूछा है कि तलाक की प्रक्रिया बिग एपल में रूकी हुई है इसलिए कैलिफोर्निया ही इसके लिए सही जगह है। सूत्र के अनुसार, ऐसा कभी नहीं हो सकता कि क्रूज सूरी के अधिकार को सिर्फ केटी को लेने दें। सूरी के संरक्षण को लेकर जरूर विवाद गहराने वाला है।

न्यूयार्क का कानून कहता है, विवाह समारोह न्यूयार्क में हुआ था और तलाक के दौरान ये दोनों ही राज्य के निवासी थे, मामले की कार्यवाही शुरू होने से पहले लगभग एक साल तक ये यहीं रहे।

होम्स के तलाक की अर्जी का जवाब देते हुए क्रूज के वकील ने कहा कि जैसा कि राज्य का कानून कहता है वह न्यूयार्क में लगातार कभी नहीं रहीं।

सूत्र ने बताया, हां उनके पास न्यूयार्क में घर है लेकिन टॉम ने माना है कि लॉस एंजिलिस ही वह जगह है जहां वे उस दौरान रह रहे थे। क्रूज और होम्स के पास लॉस एंजिलिस, न्यूयार्क सिटी और तेलुराइड में घर हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°