फोटो गैलरी

Hindi Newsजॉन्सन नहीं निभाएंगी हिलेरी क्लिंटन की भूमिका

जॉन्सन नहीं निभाएंगी हिलेरी क्लिंटन की भूमिका

अभिनेत्री स्कारलेट जॉन्सन ने इस बात से इंकार किया है कि वह हिलेरी क्लिंटन पर बनने जा रही फिल्म 'रोधम' में इस पूर्व विदेश मंत्री की भूमिका...

जॉन्सन नहीं निभाएंगी हिलेरी क्लिंटन की भूमिका
Fri, 14 Jun 2013 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री स्कारलेट जॉन्सन ने इस बात से इंकार किया है कि वह हिलेरी क्लिंटन पर बनने जा रही फिल्म 'रोधम' में इस पूर्व विदेश मंत्री की भूमिका निभाएंगी।
   
पूर्व में कहा जा रहा था कि राजनीति की मंझी हुई खिलाड़ी हिलेरी की भूमिका निभाने के लिए पसंदीदा अभिनेत्रियों में जॉन्सन भी शामिल हैं। लेकिन अटकलों को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि वह इस परियोजना का हिस्सा नहीं हैं।
   
एस शोबिज की खबर के अनुसार, जॉन्सन के एक प्रतिनिधि ने कहा स्कारलेट से कभी भी यह फिल्म करने के लिए नहीं कहा गया। न तो उन्होंने इस बारे में कोई बात की और न ही उन्होंने पटकथा देखी है। जो कुछ कहा जा रहा है वह सब अटकलें हैं।
   
पहले यह भूमिका निभाने के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित जेनिफर लॉरेन्स, केरी मुलीगन, जेसिका चैस्टन, रीसी विदरस्पून और अमैंडा सीफ्रिड के नामों की चर्चा भी हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन जेम्स पोनसोल्ड करेंगे और पटकथा यंग द्वितीय किम ने लिखी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें