सोमवार, 20 मई, 2013 | 02:20 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
राजेश खन्ना की तबियत में सुधार, पर लीवर हुआ खराब!
मुंबई, एजेंसी
First Published:17-07-12 09:19 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
बीते जमाने के बॉलीवुड सुपर स्‍टार राजेश खन्‍ना आज जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में भर्ती राजेश खन्‍ना को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है।

राजेश खन्ना के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे पहले से बेहतर हैं और जूस और मिल्क शेक जैसे तरल पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। लेकिन इस बात से यह साफ इशारा मिलता है कि वे ठोस आहार नहीं ले रहे हैं।

इससे पहले 20 जून को खबर आई थी कि काका खाना नहीं खा रहे हैं, लेकिन तब खुद राजेश खन्ना ने अपने बंगले की बालकनी में आकर प्रशंसकों का अभिवादन कर इस बात की तसल्ली देने की कोशिश की थी कि सब कुछ ठीक है।  
 
राजेश खन्ना के परिवार की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि उन्‍हें कौन सी बीमारी है। बीते अप्रैल से उन्हें चार बार अस्पताल में दाखिल होना पड़ा है। लेकिन परिवार उन्‍हें लगातार ठीक बताने की कोशिश करता रहा है।

इस वजह से कयासों का बाज़ार गर्म है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक राजेश खन्ना का लीवर खराब हो गया है। यही वजह है कि उन्हें हफ्ते में तीन बार डायलिसिस की जरूरत भी पड़ती है।

बताया जाता है कि राजेश खन्ना के लीवर में खराबी उनकी शराब की लत की वजह से आई है। हालांकि, इस बात की न तो राजेश खन्ना ने कभी पुष्टि की है और न ही उनके किसी करीबी ने।

पिछले साल रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' में भी राजेश खन्ना के शामिल होने की बात सामने आई थी। लेकिन उन्‍होंने आखिरी समय में इस शो से अपना नाम वापस ले लिया था।

उस वक्‍त भी सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई थी कि राजेश खन्ना शो में कुछ समय अकेले में बिताने की मांग कर रहे थे, ताकि वे अपनी आदत के अनुसार शराब पी सकें। शो के निर्माताओं ने उनकी मांग ठुकरा दी थी।

लेकिन इस बात की पुष्टि न तो राजेश खन्ना ने कभी की और न ही बिग बॉस के निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बात कही गई।

राजेश से अलग रह रही उनकी पत्नी डिम्पल कपाड़िया के अलावा उनकी बेटी ट्विंकल खन्‍ना इन दिनों उनकी देखभाल कर रही हैं। डिंपल से उन्‍होंने 1973 में शादी की थी, लेकिन 1984 में उनकी राहें जुदा हो गईं। तब से अलग रहने के बावजूद आज मुश्किल दौर में डिंपल उनका सबसे ज्‍यादा साथ दे रही हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°