शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 10:30 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
शम्मी कपूर की जैकेट के लिए आमिर ने बोली लगाई
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:01-08-12 06:30 PM
Last Updated:01-08-12 06:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने पहले ओशियन-सिनेफैन नीलामी में फिल्मों से जुड़ी यादगार वस्तुओं के लिए 2,38,000 रुपए की सफल बोली लगाई, जिसमें शम्मी कपूर की 88,000 रुपये की जैकेट भी शामिल है। यह नीलामी राजधानी में चल रहे ओशियन फिल्म फेस्टिवल के हिस्से के रूप में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस नीलामी ने 69.55 लाख रुपए की बिक्री और 86 प्रतिशत वस्तुओं को बेचे जाने के साथ ही बड़ी सफलता अर्जित की।

गुड़गांव आधारित किंगड़ा ऑफ ड्रीम्स ने अपने नए संगीतमय कार्यक्रम झूमरू के लिए किशोर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड किए गए उनके आखिरी गीत के लिए 15.6 लाख की सफल बोली लगाई। इस नीलामी में अन्य कलाकतियों के साथ पुराने और दुर्लभ पोस्टर, शो-कार्ड, तस्वीरें, गीतों की सार पुस्तिकाएं शामिल थीं। जिनमें सदाबहार देव आनंद के हस्ताक्षर वाली 45 श्वेत श्याम तस्वीरें मुख्य आकर्षण का केंद्र थीं, साथ ही 1960 के दशक की सत्यजीत रे की डिजाइन की हुई दुर्लभ फिल्मी पोस्टर, मुजफ्फर अली की फिल्म उमराव जान में फारूख शेख द्वारा पहना गया चांदी का बना फिरोजा अंगूठी सेट और फिल्म लगान में आमिर खान और उनकी टीम के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट बैट भी शामिल थी।

फिल्म आन, मदर इंडिया, दिल दिया दर्द लिया, लीडर, हमराज, जंजीर, आन मिलो सजना की दुर्लभ तस्वीरें और फिल्म जंगली में शम्मी कपूर द्वारा पहना गया स्कार्फ शामिल था। राजेश खन्ना की फिल्म जैसे कि अराधना, अमर प्रेम और अंदाज के पोस्टर की भी अच्छी बिक्री हुई। ओशियन के 11 साल के अपने कठिन परिश्रम के बाद भारत यह गर्व के साथ कह सकता है कि सिनेमाई धरोहर के मामले में भी इसका अंतरराष्ट्रीय आधार है और इसकी कोई भी वस्तु रद्दी में जाने लायक नहीं है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°