सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई 'बर्फी!'
लॉस एजेंलिस, एजेंसी
First Published:22-12-12 01:43 PM
Last Updated:22-12-12 03:14 PM
निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी!' 85वें ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ से बाहर हो गई है। फिल्म विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में जगह नहीं पा सकी। ऑस्कर पुरस्कारों की संक्षिप्त सूची से यह खुलासा हुआ है।
फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने एक गूंगे-बहरे लड़के की भूमिका निभाई है, जबकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ऑर्टिस्टिक लड़की का किरदार निभाया है। वैसे बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को अपार सफलता मिली थी
ऑस्कर पुरस्कारों की इस श्रेणी के लिए दुनियाभर से 71 फिल्में चुनीं गई थीं। संक्षिप्त सूची में नौ फिल्में ही अपनी जगह बना सकीं। अंतिम पांच नामांकनों के लिए इन फिल्मों में भी प्रतिस्पर्धा होगी।
जिन नौ फिल्मों को चुना गया है, उनमें 'एमोर' (आस्ट्रिया), 'वार विच' (कनाडा), 'नो' (चिली), 'ए रॉयल एफेयर' (डेनमार्क), 'द इन्टचेबल्स' (फ्रांस), 'द डीप' (आईसलैंड), 'कॉन-तिकी' (नॉर्वे), 'बियोंड द हिल्स' (रोमानिया) व 'सिस्टर' (स्विटजरलैंड) शामिल हैं। नामांकनों की अंतिम सूची 10 जनवरी को घोषित की जाएगी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
