पढ़िए यूपी के चुनाव का लाइव कवरेज, हुआ 60% मतदान
उत्तर प्रदेश में शाम छह बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान हुआ जिसमें फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 67 फीसदी मतदान हुआ। वही देर शाम तक फिरोजाबाद से चुनाव में ईवीएम रोक जाने की खबरे भी आती रही। गौरतलब है कि...
उत्तर प्रदेश में शाम छह बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान हुआ जिसमें फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 67 फीसदी मतदान हुआ। वही देर शाम तक फिरोजाबाद से चुनाव में ईवीएम रोक जाने की खबरे भी आती रही। गौरतलब है कि फिरोजाबाद सीट पर सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव प्रो.रामगोपाल के बेटे और मुलायम सिंह के भतीजे हैं। इनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल से हुआ है। चुनाव के बाद इस सीट पर बवाल की खबरें लगातार आ रही हैं।
मतदान की डंपिंग का आरोप लगा कई जगह हंगामे, ईवीएम रोके जाने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल जुलूस लेकर हाइवे पर आ गए हैं। सुभाष तिराहे पर जाम लगा दिया गया है। उधर, सिरसागंज थाने पर करीब 300 बीजेपी कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। हंगामे के बीच पुलिस और प्रशासन के अफसर बातचीत कर रहे हैं।
7.47 बजे तक का अपडेटः
- फिरोजाबाद सीट के सिरसागंज के हैवतपुर में दबंगों ने पोलिंग डम्प कर दी। बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा थाने पर हंगामा।
- फिरोजाबाद में एक और बवाल, एका के नगला बन्ना और नगला श्वेता में हंगामा, ईवीएम नहीं जाने दे रहे लोग। पथराव किया।
शाम छह बजे तक मतदान की स्थितिः
कन्नौज में 64.74 फीसदी।
हरदोई में 57.98 फीसदी।
अकबरपुर में 56.72 फीसदी।
आगरा में 60.71 फीसदी।
फतेहपुर सीकरी में 61.17 फीसदी।
मैनपुरी में 60 फीसदी।
मथुरा में 64 फीसदी।
फिरोजाबाद में 67 फीसदी।
एटा में 63 फीसदी।
हाथरस में 58 फीसदी।
आगरा अपडेटः
- फिरोजाबाद सीट के टूंडला में वीरी सिंह कॉलेज मतदान केंद्र पर पथराव, भगदड़ मची।
-नुनिहाई के चुन्नीलाल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर किसी ने ईवीएम पर कमल के निशान पर स्याही पोत दी। शिकायत के बाद पहुंचे अधिकारी।
ब्रज की सात सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान
सीटें सुबह 9 बजे 11 बजे तक 01 बजे तक 03 बजे तक 05 बजे तक
आगरा 12 25.75 42.22 51.12 56.30
फतेहपुर सीकरी 11.5 24.60 40.46 49.02 56.16
मैनपुरी 10 19.5 33.00 43.00 56.00
मथुरा 13 28 41.00 49.00 58.00
फिरोजाबाद 16 26 42.00 54.00 62.00
एटा 10.5 25.7 33.50 45.5 56.38
हाथरस 12.07 25.51 36.96 46.00 55.50
कानपुर संस्करण क्षेत्र की पांच सीटों पर मतदान एक नजर में
सीटें सुबह 7-9 सुबह 9-11 दोपहर 11-1 बजे दोपहर 1-3 बजे शाम-3-6 बजे
अकबरपुर 9.56 21.01 35.41 44.75
कन्नौज 14.75 27.00 42.63 54.00
इटावा 08.02 20.23 32.57 44.59
फर्रूखाबाद 12.00 23.00 39.38 48.17
हरदोई 10.00 23.25 34.58 45.00
अकबरपुर 9.56 21.01 35.41 44.75 53.17
कन्नौज 14.75 27.00 42.63 54.00 57.94
इटावा 08.02 20.23 32.57 44.59
फर्रूखाबाद 12.00 23.00 39.38 48.17 56.32
हरदोई 10.00 23.25 34.58 45.00 53.81
कानुपर अपडेटः
- सांसद राजाराम की गाड़ी का हूटर उतरवाया।
- बिधनू थाने लाकर किया गया सफारी का चालान, सांसद को मंगानी पड़ी दूसरी गाड़ी।
- वाई-जेड श्रेणी से सुरक्षित उम्मीदवार सुरक्षाकर्मियों संग बूथों पर नहीं घूम सकता।
- आयोग की इस व्यवस्था का उल्लंघन कर बिधनू थानाक्षेत्र में घूम रहे थे सांसद।
- डीएम-एसपी का काफिला ओवरटेक किया तो जिप्सी आगे लगवा कर रुकवाई गाड़ी।
- हूटर के बारे में पूछा तो एसएसपी से बहस, सिक्योरिटी उतार कर थाने भेजीं गाड़ियां।
- समर्थक-सीआरपीएफ जवान खड़े रहे सड़क पर, दूसरी गाड़ी मंगा कर निकले सांसद।
- डीएम ने कहा कि दोनों गाड़ियों का चालान किया गया, सीज नहीं की गईं गाड़ियां।
- वोटरों को भगा रहा सपा का एजेंट बाहर किया।
- कल्याणपुर विस क्षेत्र के जामू गांव में सपा के पोलिंग एजेंट पर आरोप लगाया कि वह कुछ खास वोटरों को भगा रहा है। इसे लेकर हंगामा हुआ। कुछ देर में एसएसपी वहां पहुंच गए। लोगों ने एजेंट की शिकायत उनसे की। डीएम भी साथ थीं। उन्होंने एजेंट को फटकारा और चली गईं। कुछ देर बाद उसने फिर कुछ हरकत की तो पुलिस ने उसे बूथ से बाहर कर दिया है। अब शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।
- सपा प्रत्याशी लाल सिंह तोमर के गांव नसड़ा के बूथ में हंगामा। यहां कांग्रेस, बसपा भाजपा के पोलिंग एजेंटों ने बवाल किया। कुछ लोगों को वोट नहीं डालने दिए। सूचना पर सपा समर्थक पहुंचे और विरोध किया तो मारपीट हो गई। वहां मौजूद पुलिस खामोश रही। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी है।
कानपुर संस्करण क्षेत्र की पांच सीटों पर मतदान एक नजर में
सीटें सुबह 7-9 सुबह 9-11 दोपहर 11-1 बजे दोपहर 1-3 बजे शाम-3-6 बजे
अकबरपुर 9.56 21.01 35.41 44.75
कन्नौज 14.75 27.00 42.63 54.00
इटावा 08.02 20.23 32.57 44.59
फर्रूखाबाद 12.00 23.00 39.38 48.17
हरदोई 10.00 23.25 34.58 45.00
चुनावी हिंसाः
-मथुरा के बलदेव के गांव दौलतपुर में फायरिंग, फोर्स तैनात।
-फतेपुर सीकरी के पनवारी में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल और सपा नेता ओपी नौहवार के समर्थक भिड़े, पोलिंग बूथ के बाहर एक झोपड़ी में बैठने को लेकर हुआ था विवाद, बवाल के बाद दौड़े अफसरमतदान के दौरान।
-आगरा के खंदौली के नगला अर्जुन में मतदान केंद्र पर लाइन लगाने के दौरान मारपीट, पुलिस ने दो युवकों को बुरी तरह पीटा, फ्रेक्चर हुआ।
-आगरा के नकला धनी में 11 बजे से ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित।
वोटिंग अपडेटः
-मथुरा के बलदेव में तीन बूथ कैप्चरिंग की सूचना।
-आगरा के दौरेठा के संजय गांधी इंटर कालेज बूथ पर झगड़ा, हंगामा