फोटो गैलरी

Hindi NewsVideo: उत्तराखंड में करारी हार के बाद देहरादून में भिड़े कांग्रेसी

Video: उत्तराखंड में करारी हार के बाद देहरादून में भिड़े कांग्रेसी

उत्तराखंड में करारी हार के बाद कांग्रेस में मतभेद उभरने लगे है। हालात यह है कि कांग्रेसी अब आपस में उलझने लगे हैं। रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेता आपस में भिड़ गए। विधानसभा चुनाव में...

Video: उत्तराखंड में करारी हार के बाद देहरादून में भिड़े कांग्रेसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 01:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में करारी हार के बाद कांग्रेस में मतभेद उभरने लगे है। हालात यह है कि कांग्रेसी अब आपस में उलझने लगे हैं। रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेता आपस में भिड़ गए।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। सीएम हरीश रावत दोनों सीट से चुनाव हार गए। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को भी हार का सामना करना पड़ा। अब हालात ये हो गए हैं कि कांग्रेसी आपस में भिड़ने लगे हैं। रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस नेता आपस में उलझ गए।


कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह, ताहिर अली में तकरार हुई। बात ज्यादा बढ़ने लगी। आरोप प्रत्यारोप के बीच कांग्रेसी आपस में उलझ गई। यहां मीडिया का भी जमवाड़ा लग गया। इस बीच ताहिर अली ने राजेंद्र शाह को हाथ लगाकर चलने का इशारा किया, जिसपर राजेंद्र शाह फिर भड़क गए। इसके बाद भी कांग्रेसी नेता कई बार आपस में उलझते नजर आये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें