झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI

कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति
अन्य फोटो
नॉर्थ कैंपस में दाखिले की गाइडलाइंस पढ़तीं छात्राएं।: फाइल फोटो
बिना सीडी तैयार होगी कटऑफ
नई दिल्ली, जयप्रकाश मिश्र
First Published:23-06-12 11:41 AM
शुक्रवार शाम तक कॉलेजों को नहीं मिली आवेदन से जुड़ी सीडी
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए भरे जाने वाले फॉर्म से संबंधित विवरण कई कॉलेजों को अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में, इस बार की पहली कटऑफ पिछले साल की लिस्ट के आधार पर ही बनने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं, सूत्र बताते हैं कि कुछ कॉलेजों ने बिना सीडी के ही कटऑफ सूची तैयार कर ली है। शुक्रवार तक अधिकांश कॉलेजों में फॉर्म से संबंधित विवरण की सीडी नहीं पहुंच पाई। अब कॉलेजों को सीडी का विश्लेषण करने के लिए महज एक दिन का समय मिलेगा। सीडी नहीं मिलने की स्थिति में कई ऐसे कॉलेज हैं जिन्होंने अपनी कटऑफ तैयार कर ली है।
जाकिर हुसैन कॉलेज (सांध्य) में कई विषयों की कटऑफ तय कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि हिंदी ऑनर्स का कटऑफ 65 फीसदी, इतिहास ऑनर्स के लिए 70 फीसदी और बीकॉम ऑनर्स के लिए 89 से 92 फीसदी कटऑफ बना ली गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीकॉम ऑनर्स में इस साल दो फीसदी का इजाफा हुआ है।
दयाल सिंह कॉलेज (मॉर्निंग) के प्रिंसिपल आईएस बक्शी ने बताया कि विश्वविद्यालय से शुक्रवार तक फॉर्म का डाटा नहीं मिल पाया है, लेकिन जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है। अगर, नहीं मिल पाया तो पिछले साल के कटऑफ को आधार बनाकर नई कटऑफ तैयार की जाएगी। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को भी दाखिले के लिए भरे जाने वाले फॉर्म का डाटा नहीं मिल पाया है। प्रिंसिपल प्रो. पीसी जैन का कहना है कि अभी तक तो सीडी नहीं मिली है, लेकिन कटऑफ सीडी मिलने पर ही तैयार की जाएगी। रामलाल आनंद कॉलेज में कटऑफ तैयार करने के लिए सोमवार को एडमिशन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। प्रिंसिपल डॉ. वीके शर्मा का कहना है कि सोमवार तक सीडी मिल जाने की संभावना है। देशबंधु कॉलेज (सांध्य) के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. एसएस रोहिला का कहना है कि फॉर्म का डाटा नहीं मिलने की स्थिति में कटऑफ पिछले साल के कटऑफ को देखते हुए तय किए जाएंगे। एक प्रिंसिपल ने बताया की पहली कटऑफ बगैर सीडी ही निकाली जाएगी, क्योंकि कॉलेजों के पास डाटा देखने के लिए समय नहीं बचेगा। अब फॉर्म के डाटा से दाखिला लेने वाले छात्रों के मिलान भर हो सकेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए भरे जाने वाले फॉर्म से संबंधित विवरण कई कॉलेजों को अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में, इस बार की पहली कटऑफ पिछले साल की लिस्ट के आधार पर ही बनने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं, सूत्र बताते हैं कि कुछ कॉलेजों ने बिना सीडी के ही कटऑफ सूची तैयार कर ली है। शुक्रवार तक अधिकांश कॉलेजों में फॉर्म से संबंधित विवरण की सीडी नहीं पहुंच पाई। अब कॉलेजों को सीडी का विश्लेषण करने के लिए महज एक दिन का समय मिलेगा। सीडी नहीं मिलने की स्थिति में कई ऐसे कॉलेज हैं जिन्होंने अपनी कटऑफ तैयार कर ली है।
दयाल सिंह कॉलेज (मॉर्निंग) के प्रिंसिपल आईएस बक्शी ने बताया कि विश्वविद्यालय से शुक्रवार तक फॉर्म का डाटा नहीं मिल पाया है, लेकिन जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है। अगर, नहीं मिल पाया तो पिछले साल के कटऑफ को आधार बनाकर नई कटऑफ तैयार की जाएगी। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को भी दाखिले के लिए भरे जाने वाले फॉर्म का डाटा नहीं मिल पाया है। प्रिंसिपल प्रो. पीसी जैन का कहना है कि अभी तक तो सीडी नहीं मिली है, लेकिन कटऑफ सीडी मिलने पर ही तैयार की जाएगी। रामलाल आनंद कॉलेज में कटऑफ तैयार करने के लिए सोमवार को एडमिशन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। प्रिंसिपल डॉ. वीके शर्मा का कहना है कि सोमवार तक सीडी मिल जाने की संभावना है। देशबंधु कॉलेज (सांध्य) के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. एसएस रोहिला का कहना है कि फॉर्म का डाटा नहीं मिलने की स्थिति में कटऑफ पिछले साल के कटऑफ को देखते हुए तय किए जाएंगे। एक प्रिंसिपल ने बताया की पहली कटऑफ बगैर सीडी ही निकाली जाएगी, क्योंकि कॉलेजों के पास डाटा देखने के लिए समय नहीं बचेगा। अब फॉर्म के डाटा से दाखिला लेने वाले छात्रों के मिलान भर हो सकेंगे।
00

टिप्पणियाँ

ई-मेल