सोमवार, 20 मई, 2013 | 05:46 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भीतर से मजबूती के लिए जरूरी है कैल्शियम
मृदुला भारद्वाज
First Published:10-05-12 11:56 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
हड्डियों व दांतों की मजबूती के लिए पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलना जरूरी है। एक गिलास दूध से तकरीबन 40 प्रतिशत कैल्शियम ही बच्चों को मिल पाता है, जबकि एक शाकाहारी बच्चे के आहार में कैल्शियम की मात्र की जरूरत 400 से 800 मिलीग्राम तक होती है। श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीटय़ूट के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. के. गुहा कहते हैं, ‘सिर्फ दूध से बच्चे की कैल्शियम की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है, खासकर उन बच्चों की, जो केवल दूध पर ही निर्भर करते हैं। ठोस आहार लेने वाले बच्चों को तो उनके आहार के जरिये भी कैल्शियम मिल जाता है। लेकिन सिर्फ दूध पीने वाले बच्चों में कैल्शियम की आपूर्ति के लिए सिरप आदि दिए जाते हैं।’

बच्चों के लिए क्यों जरूरी है कैल्शियम

हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है।
मांसपेशियों में खून का सही प्रवाह सुनिश्चित करता है।
दिमाग की तरंगों को शरीर के अन्य भागों में पहुंचाता है।
शरीर के कैल्शियम का एक प्रतिशत भाग आयोडाइज्ड कैल्शियम के रूप में फ्लूइड्स में घूमता है, जो जीवन के लिए जरूरी है।
ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है और रक्त का थक्का बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कहां से मिलेगा कैल्शियम
एक गिलास दूध से 300 मि.ग्रा. कैल्शियम मिलता है।
एक कप दही खाने से 300 मि.ग्रा. कैल्शियम मिलता है।
एक गिलास संतरे के रस से 300 मि.ग्रा. कैल्शियम मिलता है।
आधा कप पालक से 120 मि.ग्रा. कैल्शियम मिलता है।
आधा कप बीन्स से 110 मि.ग्रा. कैल्शियम मिलता है।  हरी सब्जियों, मसूर, बादाम, मटर, ब्रोकली आदि में कैल्शियम काफी होता है।
बच्चों को सिर्फ दूध की जगह मिल्क शेक के रूप में दूध दें। उसको पौष्टिक बनाने के लिए मलाई न निकालें। दूध में मिल्क पाउडर, ड्रायफ्रूट्स आदि डालकर बच्चों को दें।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
Education Loan-EMI Calculator