गुरुवार, 23 मई, 2013 | 16:15 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
एडमिशन अलर्ट
हिन्दुस्तान रीमिक्स
First Published:15-11-11 11:12 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी
कोर्स:
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एवियोनिक्स, कैमिस्ट्री, अर्थ एंड स्पेस साइंसेज, ह्यूमेनिटीज, मैथमेटिक्स और फिजिक्स में पीएचडी।
योग्यता: संबंधित क्षेत्रों में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष। हालांकि जिन छात्रों का बेहतरीन एकेडमिक रिकॉर्ड रहा है, इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री में आउटस्टेंडिंग परफॉर्मेन्स रही है और जिनकी रिसर्च में रुचि है, उन्हें सीधे प्रवेश के लिए स्वीकार किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने साइंस विषयों और ह्यूमेनिटीज में मास्टर डिग्री प्राप्त कर रखी है, उन्हें तभी पीएचडी प्रोग्राम के लिए मान्यता दी जाएगी, यदि उन्होंने एनईटी (जेआरएफ) पास किया हुआ होगा। इसके साथ ही आवेदक का भारतीय नागरिक होना भी जरूरी है। आवेदक को 20 दिसंबर 2011 को 28 वर्ष से कम होना चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत प्रदान की जाएगी।
आवेदन कैसे करें: आवेदन पत्र आईआईएसटी की वेबसाइट www.iist.ac.in से डाउनलोड करें। ध्यान रहे कि प्रत्येक रिसर्च क्षेत्र के लिए अलग विभाग-कोड का प्रयोग करते हुए अलग आवेदन पत्र का प्रयोग करें। हालांकि आप उन क्षेत्रों के लिए एक आवेदन पत्र भी प्रयोग कर सकते हैं, जो एक डिपार्टमेंट कोड के तहत आते हैं। भरा हुआ आवदेन पत्र एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, इंडियन इंस्टीटय़ूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी), वलियामाला पीओ, तिरुअनंतपुरम, केरल के पते पर सील्ड लिफाफे में भेजें तथा उस पर एप्लीकेशन फॉर आईआईएसटी पीएचडी प्रोग्राम-फरवरी-2012 जरूर लिखें। आवेदन पत्र के साथ फीस के लिए 250 रुपए (एससी,एसटी के लिए 125 रुपए) का डीडी संलग्न होना चाहिए, जो दि रजिस्ट्रार, आईआईएसटी के नाम तथा तिरुअनंतपुरम में देय होना चाहिए।
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 दिसंबर 2011
वेबसाइट: www.iist.ac.in
 
बिड़ला इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस
कोर्स:
संस्थान के पिलानी, गोआ और हैदराबाद कैम्पस के लिए निम्न डिसिप्लिन में पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं-बायोलॉजिकल साइंस, कैमिकल इंजीनियरिंग, कैमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मैथमेटिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फार्मेसी, फिजिक्स, लेंग्वेज एंड ह्यूमेनिटीज और इंटर डिसिप्लिनरी क्षेत्र जैसे बायोटेक्नोलॉजी, एनर्जी, एनवायरमेंट, रोबोटिक्स, नैनो साइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी, वॉटर मैनेजमेंट, पब्लिक हैल्थ आदि।
योग्यता: बीआईटीएस से एमई/एमफार्मा/एमबीए/एमफिल या वे समकक्ष उम्मीदवार, जिनके पास 60 प्रतिशत एग्रीगेट अंक हैं, आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास एमएससी/बीई/बीफार्मा या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 80 प्रतिशत एग्रीगेट अंकों के साथ हैं, वे भी पीएचडी प्रोग्राम के लिए योग्य माने जाएंगे। लेंग्वेजेज और ह्यूमेनिटीज के पीएचडी प्रोग्राम में आवेदन के लिए उन उम्मीदवारों को भी स्वीकार किया जाएगा, जिनके एमए में न्यूनतम 55 प्रतिशत एग्रीगेट अंक हैं।
आवेदन कैसे करें: आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट www.bitsadmission.com पर उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन भरने के बाद इसका प्रिंटआउट लेकर एडमिशन्स ऑफिसर, बीआईटीएस, पिलानी-333031 के पते पर भेजना होगा। इसके साथ 1500 रुपए का डीडी भी संलग्न करना होगा। पेमेंट मोड की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 दिसंबर 2011

टेक वन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन
कोर्स:
1. बैचलर इन मास कम्युनिकेशन (बीएमसी), 2. मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन (एमएमसी), 3. पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन (पीजीडीएमसी)।
योग्यता: बीएमसी के लिए किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए और एमएमसी तथा पीजीडीएमएसी के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें: प्रॉस्पेक्टस और एप्लीकेशन फॉर्म संस्थान से 500 रुपए नगद या इतने ही रुपए का डीडी दे कर प्राप्त कर सकते हैं। डीडी संस्थान के नाम तथा दिल्ली में देय होना चाहिए। आवेदन पत्र संस्थान की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2011
वेबसाइट: www.takeoneschool.com

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
Education Loan-EMI Calculator