चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
जिंदगी का ब्लू प्रिंट
रेनू सैनी
First Published:07-01-13 07:27 PM
अच्छा नतीजा पाने की चाहत में हर काम को पहले रफ किया जाता है और फिर उसे अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार किया जाता है। इस ब्लू प्रिंट को बनाने में काफी सावधानी बरती जाती है, क्योंकि अगर इसमें कुछ गलत हुआ तो नतीजा वह नहीं मिलेगा जो हमने सोचा था। पत्रिकाओं, पुस्तकों, भवन, पुल, सड़क आदि को तैयार करते समय यही किया जाता है। ऐसी निर्जीव चीजों के मामले में सब यही करते हैं लेकिन हम जिंदगी का ब्लू प्रिंट तैयार करने से बचते हैं। बहुत कम लोग अपने लिए योजनाएं बनाकर उनके अनुरूप चलते हैं। इसलिए लोग ठोकर खाकर हार मान लेते हैं और अनेक लोग अपनी उम्मीदों से बहुत कम पाकर उसी में गुजारा करने को अपनी नियति मान लेते हैं। कैलिफोर्निया के पादरी रिक वारेन ने अपनी पुस्तक ‘द पर्पज ड्रिवेन लाइफ-व्हॉट ऑन अर्थ एम आय हियर फॉर’ में जिंदगी के मकसद की तलाश के बारे में बताने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा है कि योजनाएं बनाकर हम अपनी जिंदगी में अच्छा रोजगार, अच्छी संभावनाएं और कामयाबी पा सकते हैं।
आपकी रुचि किस ओर है, जिस क्षेत्र में आपकी रुचि है उस में जाने पर क्या लाभ व हानि है और किस तरह से उस क्षेत्र में आप नए मानदंड स्थापित कर सकते हैं, इन सबका ब्लू प्रिंट तैयार कर आप अपने मनचाहे क्षेत्र में कुछ नवीन व अलग करके कामयाबी के झंडे गाड़ सकते हैं। रॉबर्ट शुलर कहते हैं, ‘यदि आप भावी जीवन के लिए योजना नहीं बनाते हैं तो समझिए आपने असफल होने की योजना बना ली है।’ इसलिए अपने जीवन को सुंदर व सफल बनाने के लिए अपनी योजनाएं बनाकर काम करें। जिंद्गी का ब्लू प्रिंट तैयार करने पर, उसमें कमियां नजर आने पर आप उसे सुधार सकते हैं लेकिन जब ब्लू प्रिंट ही नहीं बनाएंगे तो गलतियां कहां हैं यह भी नहीं जान पाएंगे। जिंदगी का ब्लू प्रिंट तैयार करके अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
