शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 20:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
अब देखो. कौन जीतता है हमसे
राजेन्द्र धोड़पकर
First Published:05-12-12 10:26 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत की क्रिकेट टीम को विश्व क्रिकेट की ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए एक योजना बनाई है। इस योजना के कुछ बिंदुओं पर अमल शुरू हो गया है और बाकी पर अमल की तैयारी है। इस योजना की मुख्य बात यह थी कि मैदानों में ऐसी पिचें बनाई जाएं, जिन पर स्पिनरों को सहायता मिले। यह योजना आंशिक रूप से सफल रही। इसके आंशिक रूप से विफल होने के निम्न कारण पाए गए।
1. भारतीय स्पिनर गेंद को टर्न नहीं कर पाते।
2. भारतीय विकेट कीपर-कप्तान टर्न होती हुई गेंदों पर विकेट कीपिंग नहीं कर पाते।
3. भारतीय बल्लेबाज स्पिन नहीं खेल पाते।
4. अंग्रेज बल्लेबाज, गेंदबाज, फील्डर और विकेट कीपर हमसे बेहतर हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए निम्नलिखित प्रस्ताव हैं-
पहला, विदेशी टीमों पर यह शर्त लगाई जाए कि भारतीय दौरे पर अपनी टीम में वे स्पिनरों को शामिल नहीं करेंगे।
दूसरा, हर मैच में दो पिचें होंगी, एक में न गेंद तेज होगी, न टर्न होगी, उस पर भारतीय बल्लेबाजी होगी। दूसरी टर्निग पिच होगी, जिस पर विदेशी टीम को खेलना होगा।
तीसरा, विदेशी टीम को प्रैक्टिस के लिए कोई मैदान उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा।
चौथा, विदेशी टीमें जिस होटल में रुकेंगी, वहां के रसोइयों को हिदायत दी जाएगी कि वे खूब मिर्च-मसाले वाला खाना बनाएं, जिनसे विदेशी टीमों के खिलाड़ियों के पेट खराब हो जाएं ओर वे ठीक से खेल न सकें।
पांचवा, उनके होटल के कमरे में ढेर सारे मच्छर छोड़े जाएं, ताकि वे ठीक से सो न सकें।
छठा, जो खिलाड़ी भारत के खिलाफ शतक लगाएगा या पांच विकेट लेगा, उसकी मैच फीस जब्त कर ली जाएगी।
सातवां, जो विदेशी खिलाड़ी शून्य बनाएगा या एक भी विकेट नहीं लेगा, उसे आईपीएल में भारी रकम का कांट्रैक्ट दिया जाएगा।
एक प्रस्ताव यह भी आया था कि भारतीय बल्लेबाजों, कप्तान-विकेट कीपर और गेंदबाजों को बेहतर खेलने के लिए ट्रेनिंग दी जाए, पर इसे अव्यावहारिक मानकर रद्द कर दिया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°