शनिवार, 25 मई, 2013 | 12:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
 
भाषा के विकास की सुपारी उठाने का दिवस
सुरेश नीरव
First Published:13-09-12 08:14 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कैसा संयोग है कि हिंदी के साथ शुरू होने वाले हिंदी पखवाड़ा दिवस और श्रद्ध पक्ष, दोनों प्राय: साथ-साथ ही आते हैं। इधर श्रद्ध पक्ष में पंडितजी, तो उधर हिंदी पखवाड़े में हिंदीसेवी, दोनों ही प्रजाति के प्राणी फुलसाइज उत्साह के साथ अपने-अपने ढंग से तर्पण-अर्पण के लिए पूरे समर्पण के साथ जुट जाते हैं। दोनों ऐसे व्यस्त हो जाते हैं, जैसे शादी-ब्याह के सीजन में घोड़ीवाले और बैंडवाले। एक-एक दिन में तीन-तीन दफ्तरों में राजभाषा के विकास के लिए हिंदीसेवी पूरे उत्साह के साथ जुट जाते हैं।

कुछ विद्वानों का मत है कि हिंदी के विकास की इस बलिदानी भावना को बढ़ाने में एक लिफाफा उत्प्रेरक का कार्य करता है, जिसके असर से हिंदीसेवी के व्यक्तित्व में अचानक ही एक मियादी भौतिक-रासायनिक परिवर्तन हो जाता है। और वह रेडियो पर हिंदी के समर्थन में कविता या आलेख पढ़कर झट से रेडियोएक्टिव हो जाता है। यह हिंदी का ही प्रबल प्रताप है कि जिन सरकारी दफ्तरों में बिना भेंट चढ़ाए, कोई काम कभी होता ही नहीं, वही महकमे इस पतित-पावन मौके पर हिंदीसेवियों को अपने यहां बुला-बुलाकर दक्षिणा अर्पित करने लगते हैं। कभी-कभी पुरानी आदत से मजबूर बड़े बाबू यह लिफाफा भी विनम्रतापूर्वक टेबल के नीचे से ही देते हुए देखे जाते हैं।

जैसे बरसात में गठिया का पुराना दर्द उभर आता है, वैसे ही इस मौसम में बड़े और खूब बड़े साहबों तक में भी हठी और जिद्दी हिंदी प्रेम टीस मारने लगता है। अपने नौकरों और कुत्तों से मरणोपरांत भी अंग्रेजी में ही बात करने वाले ये श्यामल फिरंगी अब सेमिनारों में हिंदी-हिंदी खेलते हुए लजाते-शरमाते चंद लमहों के लिए रोमन लिपि में लिखी हिंदी को पढ़-बोलकर हिंदी पर एहसान करने की जंग में सरफरोशी की तमन्ना लिए जुट जाते हैं। सरकार ने भी हिंदी के विकास के लिए अपनी सालाना भीष्म-प्रतिज्ञाओं को पारंपरिक ईमानदारी के साथ फिर से दोहराना शुरू कर दिया है। इसे विश्वभाषा कैसे बनाया जाए, संभावनाओं के ऐसे अमेरिका की खोज में सैकड़ों कोलंबस निकल पड़ते हैं। वे विदेश जरूर जाएंगे, क्योंकि हिंदी के विकास की सुपारी उठा चुके हैं। अब उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°