राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
राष्ट्रपति पद के लिए मेरी पसंद के उम्मीदवार
खुशवंत सिंह वरिष्ठ लेखक और पत्रकार
First Published:05-05-12 01:15 AM
इधर ‘सब जानता वाला’ किस्म के पत्रकार अगला राष्ट्रपति बनाने में लगे हैं। हाल ही में आउटलुक ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का फोटो छापा है। उसका कैप्शन है, ‘प्रणब मुखर्जी से लेकर मीरा कुमार तक और बादल से कलाम तक। यह लिस्ट लंबी है, लेकिन उपराष्ट्रपति ही सबसे बड़े दावेदार हैं।’
इस सिलसिले में मेरी भी अपनी पसंद है। पहले मैं राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बारे में कुछ कहना चाहता हूं। दोनों ही पद सजावटी नहीं हैं। अपने क्षेत्र में कमाल का काम करने वालों को ही इस पद के लिए चुना जाना चाहिए। प्रतिभा पाटिल के साथ यही दिक्कत थी। वह रंगहीन शख्सीयत थीं, जिनका ज्योतिष में कुछ ज्यादा ही भरोसा था।
मुझे उम्मीद है कि मेरी पसंद से एक बेहतर उम्मीदवार चुना जा सकता है। राष्ट्रपति भवन के लिए पहला नाम मेरे जेहन में गोपाल कृष्ण गांधी का आता है। वह बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं। और बेहतरीन प्रशासक हैं। इसके अलावा गांधी के पोते और सी. राजगोपालाचारी के धेवते हैं गोपाल।
दो और नाम मेरे जेहन में आ रहे हैं। ये हैं इला भट्ट और लीला सेठ। इला ने औरतों के बीच कमाल का काम किया है। उनकी ‘सेवा’ यानी सेल्फ एंप्लॉयड वीमेन एसोसिएशन ने औरतों की जिंदगी बदलकर रख दी। आत्मनिर्भर होना किसे कहते हैं, यह औरतों को ‘सेवा’ ने सिखाया। एक और खास नाम लीला सेठ का है। वह इंग्लैंड में बैरिस्टर के इम्तिहान में टॉप पर रही थीं। हिमाचल हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रहीं।
हिन्दुस्तान के मशहूर लेखक विक्रम सेठ की मां हैं वह। मुङो यह भी लगता है कि अपने राष्ट्रपति को अंग्रेजी की ठीक से जानकारी होनी चाहिए। उन्हें दुनिया भर में घूमना होता है। तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत करनी पड़ती है। आमतौर पर दुनिया भर के लोग हमारे राष्ट्रपति से ही हिन्दुस्तान का अंदाजा लगाते हैं।उपराष्ट्रपति के लिए मेरे जेहन में सलमान हैदर का नाम है। वह लंदन में अपने हाई कमिश्नर थे।
जोहरा सहगल
अभी नियोगी बुक्स ने कमाल की किताब छापी है। और प्रकाशकों को भी इतनी ही खूबसूरत किताब निकालनी चाहिए। जोहरा सहगल ने अपनी जिंदगी की सेंचुरी पूरी की। उसी के सिलसिले में यह आई है। इसे जोहरा की बेटी किरण सहगल ने लिखा है,जोहरा सहगल: फैटी। जोहरा तो हिन्दुस्तानियों के दिलों में बसती हैं। उनका परिवार उन्हें प्यार से फैटी कहता है। उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उदय शंकर की नाटय़ कंपनी के साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया। दुनिया भर में घूमते रहे वे। जोहरा ने वहीं एक हिंदू लड़के से प्यार और शादी की। वह उनसे उम्र में छोटा था। बाद में अनजान वजहों से उसने खुदकुशी कर ली। अब बेटी किरण ने उन पर गजब का लिखा है। इस किताब को तोहफे में दिया जा सकता है।
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

02

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल