प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
संन्यास और बाजार
First Published:10-04-12 08:53 PM
सचिन तेंदुलकर ने 25 मार्च को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और अपनी इच्छा जाहिर की कि वह अगले विश्व कप (2015) में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। वैसे देखिए, तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। जिन भारतीय खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप अपने नाम सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाए हैं, उनमें सचिन बेजोड़ हैं। वह क्रिकेट के ऐसे अकेले खिलाड़ी हैं, जिनके पास लगभग वे सारे रिकॉर्ड हैं, जो दुनिया में किसी भी क्रिकेटर के पास नहीं हैं, हालांकि इस रिकॉर्ड की कीमत देश को कई बार मैच हारकर चुकानी पड़ी है। सचिन को चाहने वाले लोग तरह-तरह के तर्क से लोगों को यह बताने में कामयाब हो जाते हैं कि सचिन जैसा महान खिलाड़ी जब तक खेलना चाहे, इस पर किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए। पर सवाल कुछ और भी हैं। सचिन का जब 1989 में भारतीय क्रिकेट में पदार्पण हुआ, उस समय देश में उदारीकरण की सुगबुगाहट थी। क्रिकेट में तो उदारीकरण की पहली पैदाइश सचिन ही थे, जिसे हम ‘ब्रांड सचिन’ कह सकते हैं। वैसे तो, उस वक्त एक अन्य स्टार कपिल देव भी थे, लेकिन वह अपने कैरियर की ढलान पर थे, इसलिए उन्हें बाजार का इतना लाभ नहीं मिला। आकलन है कि आज सचिन की वार्षिक आय लगभग 400 करोड़ रुपये है। इसलिए यह अकारण नहीं हुआ है कि जब सचिन मुंबई में पूरी दुनिया के मीडिया के सामने अपने भविष्य की योजनाएं बता रहे थे, तो उनके बैकग्राउंड में उन सभी 17 ब्रांडों के लोगो लगे थे, जिनका वह विज्ञापन करते हैं।
जनपथ में जितेंद्र कुमार
जनपथ में जितेंद्र कुमार
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
