फोटो गैलरी

Hindi Newsमसलिया में आग लगने से तीन घर जलकर राख

मसलिया में आग लगने से तीन घर जलकर राख

मसलिया के कुकुरतोपा गांव में बुधवार को तीन घर के जल जाने की खबर मिली है। सुंदरी मुर्मू के घर में आग लग जाने से सारा सामान जल गया। करीब 60 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं सुंदरी मुर्मू के घर से...

मसलिया में आग लगने से तीन घर जलकर राख
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

मसलिया के कुकुरतोपा गांव में बुधवार को तीन घर के जल जाने की खबर मिली है। सुंदरी मुर्मू के घर में आग लग जाने से सारा सामान जल गया। करीब 60 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गई। वहीं सुंदरी मुर्मू के घर से सटे लुद्गी मरांडी के घर में भी आग लग गई। इसके अलावा एक और घर में आंशिक रूप से क्षति हुई है। अगलगी के घटना के तुंरत बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया गया। परन्तु पानी संकट के कारण अगलगी को काबू करने में काफी विलंब हो गया, जिससे तीसरा घर में भी अगलगी से आंशिक क्षति हुई है।

रानेश्वर में अगलगी से घर पूरी तरह जला

रानेश्वर। मसानजोर थाना क्षेत्र के दरबारपुर पंचायत के डामरी गांव में अगलगी से एक घर जलकर राख हो गया। यह घटना बुधवार देर शाम की है। गृहस्वामी भिखू सिंह का कहना है कि घर में रखे धान, चावल, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री जल गया।

बताया कि घर का छप्पर टाली व फूस से बनाया गया था। जंगल में लगाई गई आग के कारण घर भी चपेट में आ गया। ग्रामीणों के प्रयास से गांव के अन्य घरों को अगलगी से बचा लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें