फोटो गैलरी

Hindi Newsदुमका : कड़ी सुरक्षा के बीच लिट्टीपाड़ा विधान सभा में आज होगा मतदान

दुमका : कड़ी सुरक्षा के बीच लिट्टीपाड़ा विधान सभा में आज होगा मतदान

9 अप्रैल को लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए तैयारी पूरी हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुमका और पाकुड़ जिलों में बंटे लिट्टीपाड़ा विधान सभा...

दुमका : कड़ी सुरक्षा के बीच लिट्टीपाड़ा विधान सभा में आज होगा मतदान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 09 Apr 2017 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

9 अप्रैल को लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए तैयारी पूरी हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुमका और पाकुड़ जिलों में बंटे लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करने के लिए व्यापक इंतजाम का दावा दोनों जिला प्रशासन ने किया है। दुमका जिला के गोपीकांदर में 40 मतदान केंद्र हैं। इन 40 मतदान केन्द्रों को 9 कलस्टरों में बांटा गया है। शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 9 कलस्टर प्वाइंटों पर मतदानकर्मियों को रवाना किया गया। कलस्टर प्वाइंट पर ही मतदानकर्मियों को इवीएम उपलब्ध कराया जाएगा जो पाकुड़ से सीधे कलस्टर प्वाइंट पर पहुंचाने की व्यवस्था है। इसके लिए शनिवार को सुबह सभी सेक्टर पदाधिकारी को पुलिस बल के साथ ईवीएम प्राप्त करने करने के लिए पाकुड़ भेजा गया। गोपीकांदर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। नक्सल क्षेत्र होने के कारण मतदान कर्मियों को कलस्टर में ही रात्रि विश्राम करने और पूरी सुरक्षा में मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मतदानकर्मियों को कलस्टर से मतदान केन्द्र जाने एवं मतदान समाप्ति के बाद मतदान केन्द्र से कलस्टर तक आने के लिए किसी भी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि हर हाल में आपको यह यात्रा पैदल ही करनी है। नक्सल प्रभावित गोपीकांदर में सुरक्षा के लिए 8 कम्पनी सुरक्षा बल लगातार एक सप्ताह कैंप कर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। मतदान के दौरान भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्द्ध सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। सभी मतदानकर्मी औरं पदाधिकारी भी सुरक्षा के मानकों का सख्ती से अनुपालन करने का डीसी और एसपी ने निर्देश दिया। मतदान केन्द्र पर सुबह 6 बजे मॉकपोल होगा और सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। प्रत्येक घंटे मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी की रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया। संध्या 3 बजे के बाद किसी भी मतदाता को कतार में लगने से रोकना है। पर 3 बजे तक कतार में लग चुके सभी मतदाता का मतदान सुनिष्चित कराना है। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम के साथ मतदानकर्मियों को पुलिस बल की निगरानी में कलस्टर लाया जाएगा और पुलिस बल के निगरानी में कलस्टर से ईवीएम के साथ पाकुड़ के लिए रवाना होंगे। पाकुड़ बाजार समिति में स्थित कलेक्सन सेंटर पर ईवीएम जमा करने तक मतदान दल के सभी कर्मी एक साथ रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें