फोटो गैलरी

Hindi Newsसमाज को लड़ा रही है भाजपा सरकार: डॉ इरफान

समाज को लड़ा रही है भाजपा सरकार: डॉ इरफान

जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर समाज को लड़ाने का आरोप लगाया। दुमका में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि सरकार सभी मोर्चा पर विफल हो चुकी है। उन्होंने...

समाज को लड़ा रही है भाजपा सरकार: डॉ इरफान
,नई दिल्ली Mon, 05 Jun 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर समाज को लड़ाने का आरोप लगाया। दुमका में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि सरकार सभी मोर्चा पर विफल हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास को आदिवासी और अल्पसंख्यक विरोधी बताया।

सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन को गलत बताते हुए विधायक डॉ इरफान ने कहा कि यह सरकार आदिवासियों की जमीन छीन रही है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे पर भी कई आरोप लगाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें