फोटो गैलरी

Hindi Newsधनबाद का करोड़पति चपरासी एसीबी जांच के दायरे में

धनबाद का करोड़पति चपरासी एसीबी जांच के दायरे में

- भवन प्रमंडल के चतुर्थ वर्गीय कर्मी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत- बिग बाजार के बगल में आलीशन बंगला बनाने का आरोपधनबाद, वरीय संवाददाताधनबाद भवन प्रमंडल के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी अशोक...

धनबाद का करोड़पति चपरासी एसीबी जांच के दायरे में
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 May 2017 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

- भवन प्रमंडल के चतुर्थ वर्गीय कर्मी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत- बिग बाजार के बगल में आलीशन बंगला बनाने का आरोपधनबाद, वरीय संवाददाताधनबाद भवन प्रमंडल के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी अशोक कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की गई है। एसीबी के एसपी सुदर्शन मंडल को दी गई लिखित शिकायत में अशोक कुमार पर गलत तरीके से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार पिता गोरखनाथ सिंह के निधन के बाद 15 साल पूर्व अशोक को अनुकंपा पर भवन प्रमंडल में नौकरी मिली थी। तब से वे भवन प्रमंडल के धनबाद कार्यालय में ही है। प्रमंडल की तमाम निविदा प्रक्रिया में अशोक की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। प्रमंडल का कोई भी ठेका बिना उनकी मर्जी के किसी को नहीं मिल सकता। सामान्य जांच में उनकी आय से अधिक संपत्ति प्रमाणित हो सकती है। चाणक्य नगर में है अशोक की आलीशान कोठीशिकायत है कि कुछ हजार की नौकरी करने वाले अशोक ने अच्छी-खासी चल और अचल संपत्ति जुटा ली है। सरायढेला के कोलाकुसमा मौजा में बिग बाजार के पीछे पॉश कॉलोनी में एक भूखंड पर अशोक की आलीशान कोठी है। इस कोठी को बनाने में एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च की गई है। उसके कई बैंकों खाते हैं। अन्य जगहों पर भी अचल संपत्ति की बात कही गई है। 24 अप्रैल की निविदा से आए निशाने पर 24 अप्रैल को धनबाद थाना में प्रमंडल से संबंधित दो करोड़ से अधिक की 21 समूहों की निविदा के लिए विपत्र की बिक्री हुई थी। आरोप है कि अशोक ने अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका दिलाने के लिए साजिश रची। कुछ ठेकेदारों के हो-हंगामे के बाद अशोक की मंशा सफल नहीं हो पाई। विरोध के कारण दो करोड़ के 21 समूहों की वह निविदा प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी।वर्जनलोक सेवक के खिलाफ मिली शिकायत पर सरकार के आदेश से जांच कराई जाएगी। जांच में यदि आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि हुई तो मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।सुदर्शन प्रसाद मंडल, एसपी, एसीबीफोटो : बिल्डिंग, कैप्शन : चर्चा है कि चाणक्य नगर में बना यह बंगला अशोक कुमार का है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें