फोटो गैलरी

Hindi Newsनीरज हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए मशाल जुलूस

नीरज हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए मशाल जुलूस

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर झरिया में मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। नेतृकत्व जमसं बच्चा गुट ने किया। समर्थन में कांग्रेस भी थी।...

नीरज हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए मशाल जुलूस
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर झरिया में मंगलवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। नेतृकत्व जमसं बच्चा गुट ने किया। समर्थन में कांग्रेस भी थी।

जुलूस मेन रोड से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कतरास मोड़ पहुंचा। शामिल लोग हाथ में मशाल और तख्ती लिए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हत्यारों को गिरफ्तार करो, हत्यारों को फांसी दो, रघुवर सरकार हाय-हाय, सीबीआई जांच कराओ, झरिया विधायक और सांसद के खिलाफ भी नारे लगे। जुलूस की कमान उपमेयर एकलव्य सिंह, गुड्डू सिंह, हर्ष सिंह संभाले हुए थे। मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, मुख्तार खान, सारंगधर सिंह समेत जमसं और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता थे।

एकलव्य सिंह बोले-पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं : उपमेयर एकलव्य सिंह ने कहा कि पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं। सीबीआई जांच जरूरी है। मुख्यमंत्री सीबीआई जांच से आनाकानी कर रहे हैं। 27 अप्रैल को विधानसभा का घेराव किया जायेगा। जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचेंगे। कहा कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने झरिया विधायक संजीव सिंह को जेल भेजी है। अभी भी कई नामजद आरोपी घूम रहे हैं। सभी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजे।

हत्यारे को सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा : हर्ष सिंह ने कहा कि पुलिस नामजद अभियुक्तों को बचाने का काम कर रही है। पुलिस संजीव सिंह को जेल भेज कर अपना पल्ला झाड़ रही है। भैया के हत्यारे को जब तक सजा नहीं मिलेगी तब तक चैन से हमलोग नहीं रहेंगे। आंदोलन जारी रहेगा।

सरकार क्यों पल्ला झाड़ रही है: अभिषेक : अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डु सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार निष्पक्ष जांच करने की बात करती है। फिर सीबीआई जांच से क्यों पल्ला झाड़ रही है। सीबीआई जांच से ही हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिल सकती है।

माहौल बिगड़ने से बचा : मशाल जुलूस के दौरान झरिया-सिंदरी रोड पर किड्स गार्डेन के समीप अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। एक नशेड़ी ने उलुलू जुलूल बोलना शुरू कर दिया, जिससे समर्थक बिगड़ गये। बाद में उसका नशा फटा तो भाग खड़ा हुआ।

तीन घंटे तक अस्त-व्यस्त रही झरिया : मशाल जुलूस के कारण झरिया शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक अस्त-व्यस्त रही। यातायात पूरी तरह से चरमरा गया था। लोगों को कतरास मोड़, मेन रोड, सिंदरी रोड में जाम का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था पुरी तरह से पुख्ता थी। झरिया इंस्पेक्टर उपेन्द्र नाथ राय सहित अतिरिक्त पुलिस बल जगह जगह पर तैनात थे।

सुरक्षा घेरे में पहुंचे थे तीनों भाई : उपमेयर एकलव्य सिंह, हर्ष सिंह, अभिषेक उर्फ गुड्डु सिंह आधा दर्जन से अधिक वाहनों के काफिला के साथ शाम को करीब चार बजे कतरास मोड़ स्थित कार्यालय पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल उसी समय से रात साढ़े आठ बजे तक मुस्तैद रही। जब तीनों भाई यहां से रवाना हुए तब पुलिस यहां से लौटी। सुरक्षा की मॉनिटेरिंग झरिया इंस्पेक्टर खुद कर रहे थे। उपमेयर के काफिला के आगे आगे सुरक्षा जीप चल रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें