फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन धनबाद के नाम

पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन धनबाद के नाम

कोयला क्षेत्रिय पुलिस खेलकुद प्रतियोगिता का दूसरा दिन धनबाद के नाम रहा। धनबाद पुलिस ने 13 इवेंट में कुल कुल 29 मेडल हासिल किया। शनिवार को आइएसएम ग्राउंड में आठ सौ मीटर दौड़, लॉग जंप, शॉटपुट, दो सौ...

पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन धनबाद के नाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

कोयला क्षेत्रिय पुलिस खेलकुद प्रतियोगिता का दूसरा दिन धनबाद के नाम रहा। धनबाद पुलिस ने 13 इवेंट में कुल कुल 29 मेडल हासिल किया। शनिवार को आइएसएम ग्राउंड में आठ सौ मीटर दौड़, लॉग जंप, शॉटपुट, दो सौ मीटर दौड़,हाइ जंप, सौ मीटर रिले दौड़ , फुटबॉल, हैमर थ्रो, 15 सौ मीटर दौड़ बॉस्केट बॉल और ट्रिपल जंप का अयोजन हुआ।

प्रतियोगिता की शुरुआत आठ सौ मीटर दौड़ से की गई। यहां बोकारो ने बाजी मारी और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर कब्जा किया। दो सौ मीटर दौड़ में भी बोकारो ने प्रथम और धनबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लॉग जंप में बोकारो ने बाजी मारी। लेकिन दूसरे और तिसरे स्थान पर धनबाद के खिलाड़ी काबिज रहे। वहीं शॉटपुट और हाइजंप में धनबाद के खिलाड़ियों ने जौहर दिखाया और दोनों इवेंट में चार मेडल अपने नाम किए। चार सौ मीटर रिले दौड़ मे बोकारो ने बाजी मारी।

फुटबॉल के रोमांचक मैच में धनबाद ने बोकारो पटकनी दे दी। दो - शुन्य की शानदार जीत बोकारो के उपर की। वहीं महिलाओं के सौ मीटर दौड़ में पहले और दूसरे स्थान पर धनबाद की खिलाड़ी रही। महिलाओं के आठ सौ मीटर और दो सौ मीटर दौड़ में तो धनबाद की खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा। दोनों इवेंट में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर धनबाद रहा। लॉग जंप धनबाद और शॉटपूट में बोकारो ने बाजी मारी। वहीं हाइ जंप में बोकारो की खिलाड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो धनबाद की खिलाड़ी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं की सौ मीटर रिले रेस में धनबाद अव्वल रहा। 15 सौ मीटर की दौड़ में भी धनबाद कि खिलाड़ियों ने तीनों स्थान पर कब्जा जमाया। रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन छह इवेंट होने है। अंतिम दिन पुलिस लाइन में डीआइजी की उपस्थिति में पुरुस्कार वितरण होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें