फोटो गैलरी

Hindi Newsझरिया विधायक संजीव सिंह होटवार जेल शिफ्ट, चचेरे भाई की हत्या में जेल में हैं बंद

झरिया विधायक संजीव सिंह होटवार जेल शिफ्ट, चचेरे भाई की हत्या में जेल में हैं बंद

झरिया विधायक संजीव सिंह को गुरुवार की सुबह नौ बजे रांची स्थित होटवार जेल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस टीम भारी सुरक्षा के बीच बुलेट प्रूफ गाड़ी में बिठाकर धनबाद मंडल कारा से रांची ले गई। बताया जाता है कि...

झरिया विधायक संजीव सिंह होटवार जेल शिफ्ट, चचेरे भाई की हत्या में जेल में हैं बंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Apr 2017 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया विधायक संजीव सिंह को गुरुवार की सुबह नौ बजे रांची स्थित होटवार जेल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस टीम भारी सुरक्षा के बीच बुलेट प्रूफ गाड़ी में बिठाकर धनबाद मंडल कारा से रांची ले गई। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों से विधायक को रांची के होटवार जेल में शिफ्ट किया गया है।

एसडीएम और डीएसपी साथ गए

सुबह करीब नौ बजे धनबाद के एसडीएम राकेश कुमार और डीएसपी डीएन बंका विधायक को लेकर रांची रवाना हुए। विधायक पूर्व डिप्टी मेयर व अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या मामले में धनबाद जेल में 11 अप्रैल से बंद थे। इससे पहले धनबाद डीसी ए दोड्डे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए राज्य सरकार और जेल आईजी को पत्र लिखकर विधायक को किसी दूसरे जेल में शिफ्ट करने की गुजारिश की थी। डीसी के पत्र पर जेल आईजी सुमन गुप्ता ने बीते मंगलवार को मुहर लगा दी।

विधायक की जेल शिफ्टिंग के संबंध में धनबाद मंडल कारा ने अपने पत्रांक 794 दिनांक 18 अप्रैल के माध्यम से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत को जानकारी दी। कोर्ट को बताया गया कि सरायढेला थाना कांड संख्या 48 /2017 के आरोपी उच्च श्रेणी विचाराधीन बंदी संजीव सिंह को प्रशासनिक आधार पर मंडल कारा धनबाद से केंद्रीय कारा होटवार स्थानांतरित किया जाना है। पत्र में कहा गया है कि कारा महानिरिक्षक झारखंड रांची के आदेश पर कारा हस्तक नियम 77(बी) के आलोक में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से प्रशासनिक आधार पर विधायक को मंडल कारा से होटवार केंद्रीय कारा भेजना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें